फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mizoram team allout on 109 run

मिजोरम 109 रन पर ढेर

Tue, 04 Feb 2020 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mizoram team allout on 109 run
चंडीगढ़। पहले गुरेंद्र सिंह की घातक गेंदबाजी और उसके बाद उदय कौल व रमन बिश्नोई की साझेदारी ने रणजी ट्राफी के प्लेट ग्रुप में मिजोरम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। महाजन क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन मिजोरम की टीम को चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने 109 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद तीन विकेट पर 193 रन बनाकर चंडीगढ़ को मजबूती दे दी। चंडीगढ़ की टीम को मजबूती दिलाई रमन बिश्नोई और उदय कौल की 132 रनों की साझेदारी ने। इससे पहले गुरेंद्र सिंह ने चार विकेट झटककर मिजोरम की स्थिति खराब कर डाली। मेहमान टीम की ओर से सिर्फ तरुवर ही 77 रन बना सके।
विज्ञापन

बीसीसीआई के नए वेन्यू महाजन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मैच में मिजोरम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान पवन केबी को उनका यह फैसला मंहगा साबित होने लगा। टीम ने 11वें ओवर में 22 रनों पर चार विकेट खो दिए। दिन की पहली सफलता जसकरनदीप सिंह ने साईलो शून्य को एलबीडब्ल्यू करके हासिल की। इस स्पेल में जसकरनदीप ने अन्य सलामी बल्लेबाज हरुआजैला को एक रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। दूसरे छोर से बॉलिंग अटैक में जुटे जगजीत सिंह संधू ने अपने साथी का बखूबी साथ दिया और अपने लगातार दो ओवरों में कप्तान पवन केबी एक और लालामामा शून्य को आउट किया। 22 रनों से आगे, टिके हुए बल्लेबाज तरुवर कोहली और अभय ने विकेटों के पतन पर रोक लगाई और 26 रनों की संभली हुई साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

संधू ने 19वेें ओवर में अभय को दो रनों पर आउट कर 48 के टीम स्कोर पर साझेदारी का अंत किया। पांच ओवर बाद ही बिपुल शर्मा ने राल्टे को पांच के निजी स्कोर पर रन आउट कर टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 63 कर दिया। पारी के 28वें ओवर में कप्तान मनन वोहरा ने गुरेंद्र सिंह को गेंद थमाई, जो जी लालबाईकवेला 5 की चटकाई विकेट के रूप में कारगर साबित हुई। एक समय टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 78 रन हो गया था। दूसरे छोर पर टिके तरुवर कोहली ने लंच से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद अपने दूसरे स्पैल में गुरेंद्र ने फिर गेंदबाजी संभाली और 34वें ओवर में सुमित और हैनरी को शून्य पर आउट किया। पारी के अंतिम क्षणों में गुरेंद्र ने 42वें ओवर में तरुवर कोहली को 77 रनों पर आउट कर पूरी टीम 109 रनों समेट दी। कोहली ने अपनी पारी में कुल 10 चौके जड़े। 18 रन की एवज में चार विकेट चटकाकर गुरेंद्र सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए, जबकि जगजीत सिंह संधू ने तीन विकेट लिए। जसकरनदीप सिंह को दो विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पहली पारी खेलने उतरी चंडीगढ़ की टीम की शुरुआत भी खास उत्साहजनक नहीं रही। डेब्यू कर रहे कुनाल महाजन पारी के चौथे ओवर में 11 के निजी स्कोर पर लालबाईकवेला की गेंद पर पवन को कैच थमा बैठे। तीन ओवर बाद ही राल्टे ने शिवम भांबरी को 20 रन के निजी स्कोर पर आउट कर टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 32 रन हुआ। राल्टे को बड़ी सफलता तब मिली, जब उन्होंने सधी हुई पारी खेल रहे कप्तान मनन वोहरा को 11वें ओवर में 27 रनों पर आउट किया। इस समय पारी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन था। ऐसे में टीम को एक लंबी पारी की दरकार थी, जिसकी पूर्ति रमन बिश्नोई और विकेट कीपर बल्लेबाज उदय कौल ने की। चौथे विकेट की साझेदारी में दोनों ने 132 रन जुटाए। पहला दिन खत्म होने तक टीम के तीन विकेट के नुकसान पर 193 रनों पर बिश्नोई 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन जुटा चुके थे, जबकि कौल भी 11 चौकों की मदद से 62 रनों नाट आउट खेल रहे थे। मिजोरम के राल्टे ने 46 रन पर दो विकेट और लालबाईकवेला ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed