{"_id":"56fa27e04f1c1b327af00c33","slug":"mister-and-miss-india-miss-india-contest-miss-india-audition-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में होंगे मिस्टर एंड मिस इंडिया के ऑडिशन, तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में होंगे मिस्टर एंड मिस इंडिया के ऑडिशन, तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
फेमिना मिस इंडिया-2013 श्रुति तुली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित ‘डैलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016’ सौंदर्य प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। चंडीगढ़ में 17 अप्रैल को ऑडिशन होंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात डैलीवुड के डायरेक्टर विनोद अहलावत ने कहीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले चार जून को होटल फॉर्च्यून मानेसर (गुड़गांव) में होगा।
इस मौके पर फेमिना मिस इंडिया-2013 श्रुति तुली उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि मुझे डैलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2016 से जुड़ने की खुशी है। मेरा विश्वास है कि नए मॉडल्स और फैशन की समझ रखने वाले युवाओं के लिए यह गोल्डन अवसर है। विनोद अहलावत ने बताया कि ऑडिशन में टीवी और फिल्मी जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रहेंगीं। इसमें रोडीज फेम रणविजय सिंह, रघुराम, करन कुंद्रा और अभिनेत्री जरीन खान, एक्टर कार्तिक आर्यन और फैशन डिजायनर प्रीति सिंघल मौजूद रहेंगी। रजिस्ट्रेशन 26 मार्च से शुरू हो गए हैं, प्रतियोगियों को सबसे पहले फेसबुक पर डैलिवुड पेज लाइक करना होगा। ऑडिशन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, देहरादून, आगरा, बंगलूरू, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद और लखनऊ सहित 33 शहरों में होगा।