फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission election : BJP leader will use facebook

फेसबुक को चुनावों का हथियार बनाएगी भाजपा

Sat, 01 Feb 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
mission election : BJP leader will use facebook

पार्टी के प्रधानमंत्री कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के हाईटेक फॉर्मूले पर चलते हुए पंजाब भाजपा भी हाईटेक हो गई है। पार्टी ने इस बार फेसबुक, वाट्स-एप आदि को चुनावी हथियार बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भाजपा समझ चुकी है कि युवाओं को पार्टी से जोड़ना है, तो इन माध्यमों का इस्तेमाल जरूरी है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा दो फरवरी को लुधियाना के मिनी गुरु नानक भवन में अपने फेसबुक फ्रेंड्स से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


मोदी फॉर्मूले पर चलते हुए प्रदेश भाजपा के आईटी सेल ने हाईटेक कैंपेन की रणनीति तैयार की थी। इसके तहत प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को फेसबुक पर सोशल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके फेसबुक पर करीब 33 हजार फैन्स हैं। अब पार्टी ने उनसे रूबरू होकर उन्हें भाजपा के रंग में रंगने की योजना बनाई है। ताकि वे अपने सर्किल के अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ सकें।

अभियान के तहत पहली फेस-टू-फेस जालंधर में हुई थी। अब लुधियाना में दूसरी फेसबुक मीटिंग होने जा रही है। इसमें मुख्य एजेंडा भाजपा का चुनावी मिशन 272-प्लस होगा।


इसके साथ ही युवाओं से भाजपा की चुनावी रणनीति केसंबंध में सुझाव लिए जाएंगे। उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।

मीटिंग के दौरान युवाओं की नब्ज समझने की कोशिश की जाएगी। उसके आधार पर ही रणनीति भी बनाई जाएगी। आईटी सेल के कनवीनर राकेश गोयल ने कहा कि इस मीट केलिए देश-विदेश से बहुत ई-मेल आए थे। उनमें से चुनिंदा 250 लोगों को ही बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed