फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission for class 11th from today

11वीं में दाखिले के लिए आज से मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस

Wed, 10 Jun 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
mission admission for class 11th from today

शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं क्लास में दाखिले के लिए बुधवार से स्टूडेंट्स और अभिभावकों की दौड़ शुरू होगी। शिक्षा विभाग बुधवार से सरकारी स्कूलों में प्रॉस्पेक्ट्स की बिक्री शुरू करेगा।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में 11वीं की करीब 12 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सेक्टर-16, 35, मनीमाजरा, 37, 18 जैसे सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। प्राइवेट स्कूलों में सीटें फुल होने के बाद अब स्टूडेंट्स के पास सरकारी स्कूल ही आखरी विकल्प हैं।
विज्ञापन


विभाग ने चंडीगढ़ के सभी सेक्टर के स्टूडेंट्स का ध्यान रखते हुए 6 स्कूलों में प्रॉस्पेक्ट्स बेचने का फैसला लिया है। बुधवार सुबह 8 से 1 बजे तक सेक्टर 10, 20बी, 37 बी, 28, 46 और मनीमाजरा स्कूल में प्रॉस्पेक्ट्स खरीदे जा सकते हैं। शिक्षा विभाग ने प्रॉस्पेक्टस की कीमत 130 रुपये तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन फार्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर भरा जा सकता है। प्रॉस्पेक्ट्स में आवेदन फार्म भरने में दिक्कत आने पर पूछताछ के लिए 13 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed