फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission Admission, convent school enrollment

मिशन एडमिशन: चार कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा आज

Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission, convent school enrollment
चार कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा आज - फोटो : अमर उजाला
शहर के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए बुधवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। ये ड्रा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में दोपहर तीन बजे होगा। ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन किया हुआ है। वहीं सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन फार्म जमा होने से कंपटीशन और बढ़ गया है। 
विज्ञापन


शहर में सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस कॉन्वेंट स्कूल की करीब 750 सीटों पर दाखिले के लिए करीब पांच हजार आवेदन फार्म जमा हुए हैं। सेंट जोंस में यूकेजी तो  अन्य तीन स्कूलों में एलकेजी क्लास में दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इन स्कूलों में कुल सीटों का करीब 50 फीसदी पहले ही विभिन्न रिजर्व कैटेगरी में भर चुका है। जनरल कोटे की सीटों के मुकाबले 10 गुना से अधिक आवेदन हैं। लकी ड्रा के कारण अधिकतर अभिभावकों ने लड़कियों के लिए तीन और लड़कों के लिए दो-दो कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन किया है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य लकी ड्रा के समय अलग-अलग स्कूलों में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में भी होगा लकी ड्रा

Mission Admission, convent school enrollment
स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होने शुरू - फोटो : File Photo
ये हैं रिक्त सीटें :
स्कूल का नाम     सीटें    आवेदन
सेंट जोंस            160        700
कॉर्मल कॉन्वेंट     120        896
सेक्रेड हार्ट         200        900
सेंट ऐंस             225        1848
 
बेटियों के लिए अधिक सीटें : 
चारों कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर होने वाली लकी ड्रा में लड़कियों के लिए अधिक सीटें होंगी। कॉर्मल कॉन्वेंट की 120 और सेक्रेड हार्ट की सभी 200 सीटों पर लड़कियों को दाखिला मिलेगा। सेंट ऐंस की 200 सीटों में से 100 सीटें भी लड़कियों के लिए रिजर्व होंगी। सेक्टर-26 सेंट जोंस स्कूल की सभी 160 सीटें लड़कों के लिए रिजर्व होंगी। 
 
इन स्कूलों में भी होगा लकी ड्रा :
सेक्टर-40 दिल्ली पब्लिक स्कूल में 19 जनवरी, सेक्टर-26 स्ट्रॉबेरी फिल्ड में 20 जनवरी और सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में 21 जनवरी को सुबह 9.30 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक भवन विद्यालय में नर्सरी क्लास में दाखिले के लिए इस साल सबसे अधिक 1950 आवेदन जमा हुए हैं।
 

पेरेंट्स के लिए उपयोगी हिदायतें

Mission Admission, convent school enrollment
school admission - फोटो : फाइल फोटो
- लकी ड्रा से करीब 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचे। 
- आवेदन फार्म जमा करते समय मिली स्लिप साथ लेकर जाए। 
- गाड़ी या दूसरे वाहन को सड़क पर खड़ा नहीं करें। 
- लकी ड्रा के समय अभिभावकों की उपस्थित अनिवार्य नहीं है। 
- सभी कॉन्वेंट स्कूल वीरवार सुबह नोटिस बोर्ड पर लकी ड्रा की लिस्ट जारी करेंगे। 
- सभी स्कूल को दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की लिस्ट वेबसाइट पर जारी करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed