{"_id":"9833c969ae8d22be165d8d2d0758fbf2","slug":"missiles-testa-on-railway-tracks-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेल ट्रैक पर होंगे मिसाइलों के परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेल ट्रैक पर होंगे मिसाइलों के परीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के इसरो मिशन और रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। चंडीगढ़ टीबीआरएल ने अपनी रामगढ़ की लैबोरेटरी में रेल सुपरसोनिक ट्रैक का निर्माण किया है। इसकी सहायता से अब मिसाइल अज्ञैर एयरक्राफ्ट के प्रहार, अघात और क्षमता का सटीक आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस तरह की उपलब्धि दुनिया के चार से पांच देशों के खाते में ही है। अब इनमें भारत भी शामिल हो गया है। सोमवार को इस ट्रैक का उद्घाटन डिफेंस आर एंड डी के सेक्रेटरी और डीआरडीओ के डीजी अविनाश चंदर ने किया। उन्होंने कहा कि अब भारत के पास भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेस्ट सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसका सबसे ज्यादा फायदा इसरो के मैन्ड मिशन को होगा। टीबीआरएल के डायरेक्टर डॉ. मंजीत सिंह ने इस सुविधा के बारे में बताया कि लैबोट्ररी में चार किलोमीटर लंबे पांच ट्रैक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें डिजाइन रॉकेट की मदद से हर मिसाइल या एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक स्पीड से धकेलकर उसकी क्षमता को टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए पहले पुराना तरीका अपनाया जाता था। उसमें ट्रैक भी बेहद छोटा होता था और ऊपर से प्रहार कर उसकी क्षमता का आकलन किया जाता था। उससे सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी।
नई टेस्ट सुविधा से एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। टेस्ट के दौरान कितनी स्पीड से प्रहार करने पर उसके पैराशूट खुलेंगे। डीजी अविनाश चंदर ने बताया कि टीबीआरएल रक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। यहां पर विकसित की गई टेक्नोलॉजी का देश की सुरक्षा में बेहुत महत्वपूर्ण रोल है।
इस मौके पर उन्होंने रामगढ़ में बैलास्टिक विद्यालय का भी उद्घाटन किया। यह विद्यालय डीआरडीओ एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से संचालित किया जाता है। इस मौके पर डॉ. एसएस सुंदरम, डॉ. सतीश कुमार, अजय सिंह, एम बालाकृष्णनन, वीएस सेठी सहित कई लोग मौजूद थे।