फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss World Manushi Chillar quit exam, now college ban in next exam

अधूरा रह सकता है मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का डॉक्टर बनने का सपना, आगामी परीक्षा पर लगा बैन

Thu, 12 Jul 2018 09:41 AM IST
अंकित चौहान/अशोक शर्मा, अमर उजाला, सोनीपत/गोहाना
अंकित चौहान/अशोक शर्मा, अमर उजाला, सोनीपत/गोहाना Updated Thu, 12 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Miss World Manushi Chillar quit exam, now college ban in next exam
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मिर्स वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के सामने डॉक्टर बनने के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। क्योंकि मानुषी छिल्लर ने दूसरे प्रॉस के एग्जाम छोड़ दिए हैं, जिस पर अब भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज खानपुर में आगे के एग्जाम देने पर बैन लग गया है। अब उन्हें आगे एग्जाम में शामिल होने के लिए पीजीआई में पत्र देना होगा। इसके बाद वहां से आगे एग्जाम में बैठने को लेकर फैसला किया जाएगा। यह भी तब हो सकता है, जब मानुषी को हर प्रॉस में थ्योरी में 75 प्रतिशत व प्रैक्टिकल में 80 प्रतिशत उपस्थिति करनी होगी।
विज्ञापन


देश को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली मानुषी छिल्लर ने पहला प्रॉस पूरा कर लिया था और जब वह मिस वर्ल्ड के लिए गई थीं तो उस समय दूसरा प्रॉस शुरू हो गया था। उस समय मानुषी की ओर से पत्र देकर छुट्टी ली गई थीं। मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनने के बाद अभी तक कॉलेज नहीं आई हैं। वहीं कालेज नहीं आने का कोई पत्र भी अभी तक नहीं दिया। अब मानुषी ने अपने एग्जाम छोड़ दिए हैं, जिनमें जनवरी 18 में हुए प्रॉस एग्जाम व अप्रैल-मई में हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम शामिल हैं।
विज्ञापन


एग्जाम को लेकर मानुषी की ओर से कालेज प्रशासन को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। इसको देखते हुए ही कालेज की ओर से मानुषी को आगे भी एग्जाम देने से रोक दिया जाएगा, क्योंकि इस तरह बिना सूचना के एग्जाम छोड़ने व कालेज नहीं आने वालों को कालेज प्रशासन की ओर से आगे एग्जाम देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानुषी छिल्लर की ओर से कॉलेज में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने जनवरी 18 के एग्जाम के साथ ही अप्रैल-मई में हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम भी छोड़ दिए हैं। अब मानुषी कालेज में सीधे आकर एग्जाम नहीं दे सकती हैं और इस तरह एग्जाम छोड़ने वालों का मामला यूनिवर्सिटी स्तर पर पहुंच जाता है। उन्हें आगे एग्जाम देने हैं तो पीजीआई से अनुमति लेनी होगी। - डा. एपीएस बत्रा, डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज


मेरे पास मानुषी छिल्लर का कोई केस नहीं आया है। किसी भी एमबीबीएस विद्यार्थी को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों की पालना करनी होती है। इसी के आधार पर वह परीक्षा दे सकता है। इसके लिए 75 फीसदी हाजिरी व इंटरनल परीक्षा में 35 फीसदी मूल्यांकन जरूरी होता है। इसके बाद कॉलेज के डीन व डायरेक्टर को तय करना होता है कि विद्यार्थी परीक्षा देगा या नहीं, परीक्षा के लिए कॉलेज से अनुमति जरूरी होती है। - डॉ. ओपी कालरा, कुलपति, यूएचएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed