फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss World Manushi Chillar gets relief in giving MBBS exam

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लिए राहत की खबर, इस शर्त के बाद दे पाएंगी परीक्षा

Sat, 14 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा) Updated Sat, 14 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Miss World Manushi Chillar gets relief in giving MBBS exam
मानुषी छिल्लर
मिर्स वर्ल्ड मानुसी छिल्लर को एमबीबीएस करने के लिए कॉलेज से राहत मिल गई है। वह कक्षा में उपस्थिति पूरी करने के बाद आगे की परीक्षा दे सकती हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी। मानुषी का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के डायरेक्टर को यह निर्णय लेने का अधिकार प्रदान किया है। डायरेक्टर ऐसे विद्यार्थी की उपस्थिति पूरी कराकर परीक्षा दिला सकते हैं। अब मानुषी थ्योरी में 75 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 80 प्रतिशत उपस्थिति करने के बाद परीक्षा दे सकेंगी। 
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज खानपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। अपना पहला प्रॉफ करने के बाद मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चली गई थीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी कॉलेज नहीं आईं। इस कारण जनवरी 18 में हुए प्रॉफ एग्जाम व अप्रैल-मई में हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम छूट गए। इस कारण आगे कॉलेज ने एग्जाम नहीं दिला पाने के साथ ही यूनिवर्सिटी स्तर पर मामला जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थी के मामले में अपने स्तर पर फैसला लेने की पावर दे दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि कोई विद्यार्थी पहला प्रॉफ पूरा कर लेता है और वह आगे नहीं आ पाता है तो उस पर क्या फैसला लेना है, यह डायरेक्टर तय करेंगे। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि अगर मानुषी उपस्थिति पूरी नहीं करती हैं तो उसे परीक्षा नहीं दिलाई जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह का फैसला यूनिवर्सिटी व एमसीआई के स्तर पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से क्लास छोड़ी, वहीं से करना होगा शुरू
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. एपीएस बत्रा ने बताया कि मानुषी अगर एमबीबीएस पूरी करना चाहती हैं तो उसने जब से कॉलेज आना बंद किया है और उसने जितनी परीक्षाएं छोड़ी हैं, उसी जगह से शुरुआत करनी होगी। उसका पहला प्रॉफ पूरा हो चुका था तो वह दूसरे प्रॉफ में पहले क्लास ज्वाइन करेगी और उसके बाद उसकी परीक्षा दे सकेंगी। साल बढ़वाने के लिए उसे यूनिवर्सिटी के माध्यम से एमसीआई से अनुमति लेनी पड़ेगी।


मानुषी अगर कालेज में आकर उपस्थिति पूरी करती है तो उसे परीक्षा देने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन वह उसकी उपस्थिति पूरी नहीं होती है तो परीक्षा नहीं दिलाई जा सकती है। इसके लिए थ्योरी में 75 प्रतिशत तो प्रैक्टिकल में 80 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है।  - डा. एपीएस बत्रा, डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed