हलवारा: नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, गर्भवती हुई तो परिवार को लगा पता, पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना सिधवां बेट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मेडिकल जांच और अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हलवारा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। पीड़िता अपनी मौसी के गांव में रहती थी। आरोपी पीड़िता के मौसा का भांजा है।
किशोरी की मौसी पारिवारिक कलह की वजह से अलग रहती है। पति के भांजे को भी पीड़िता की मौसी ने अपने घर में रख लिया था। मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अदालत ने उसे इसी वर्ष जुडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद घर में किशोरी के साथ मौसी का सात वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी व आरोपी रहता था।
पीड़िता ने बताया कि चौथी तक पढ़ाई करने के बाद से वह अपनी मौसी के यहां रहने लगी। मौसा के साथ पारिवारिक कलह की वजह से मौसी अलग रहती है। मौसा के भांजे को भी मौसी ने मदद के लिए अपने साथ घर में रहने की जगह दी थी। मौसी के जाने के बाद एक माह तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा।
जुलाई महीने के पहले सप्ताह वह अपनी मौसी के दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 से एक बजे के बीच आरोपी उनके कमरे में आया। उसने पीड़िता को अपनी तरफ खींचा। अचानक आंख खुली और उसने धक्का मारकर उसके चंगुल से छुटने की कोशिश की। आरोपी ने उसे थप्पड़ और घूंसे मारे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बुरी तरह पीटा और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया और हर बार जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ न बताने को कहा। मौसी के जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी द्वारा ढाए जा रहे जुल्म पर विराम तो लग गया लेकिन धमकियों का सिलसिला जारी रहा। एक दिन मौसी ने दोनों की बातें सुन ली। मौसी ने धमकाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने मौसी को बताया कि आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया है।
मौसी ने तुरंत थाना सिधवां बेट पुलिस को सूचित किया। थाना सिधवां बेट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मेडिकल जांच और अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है।