फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants snatched chains at two places in Zirakpur, cut off a woman's ear

Chandigarh News: जीरकपुर में बदमाशों ने दो जगह छीनी चेन, एक महिला का कटा कान

Thu, 21 Mar 2024 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched chains at two places in Zirakpur, cut off a woman's ear
पहली वारदात के 20 मिनट बाद 200 मीटर दूर दोबारा हुई स्नैचिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। जीरकपुर में बुधवार शाम दो जगह चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। पहली वारदात के 20 मिनट बाद 200 मीटर दूर दोबारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार भी बदमाशों ने सैर कर रही महिलाओं को अपना निशाना बनाया। इन वारदातों को अति व्यस्त मार्ग पर स्थित युमना एनक्लेव व अमर एनक्लेव के बाहर अंजाम दिया गया।
बाइक पर आए स्नैचरों ने कानों की वालियां और चेन झपटी और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। फुटेज में दो मोने लड़के वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एक ही गिरोह ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। एक मामले में महिला का कान भी कटा है। वारदात के बाद बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहली वारदात यमुना एनक्लेव में हुई। घर जा रही राममूर्ति नाम की महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। राममूर्ति के बेटे सुखविंदर धीमान ने बताया कि उनका नया घर बन रहा है और मां शाम करीब सवा बजे नए बन रहे घर से यमुना एन्क्लेव स्थित अपने दूसरे घर की तरफ जा रही थी। जब उसकी मां कॉलोनी की गली के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी मां की कान में डाली सोने की वालियां झपट लीं। इस छीना झपटी में राममूर्तिका कान कट गया। राममूर्ति के कान पर पांच टांके लगे हैं। कानों की बालियां करीब दो तोले की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात 20 मिनट बाद 200 मीटर दूर अमर एनक्लेव में हुई। यहां घर के बाहर सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन और कान के टॉप्स छीनकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लाजपत नगर के मकान नंबर-100 में रहने वाली सुमेर देवी शाम के समय पड़ोस की महिलाओं के साथ सैर कर रही थी। सैर करते हुए साथ लगती अमर एन्क्लेव कॉलोनी में पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए, जिन्होंने उसकी करीब दो तोले की सोने चेन और टाप्स जिनकी झपट लिए। टॉप्स की कीमत करीब डेढ़ लाख के आसपास बताई जा रही है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

कोट्स:

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में स्नैचर दिखाई दिए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें बना दी गई हैं।

-जसकंवल सिंह सेखों, एसएचओ, थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed