{"_id":"5704c1ee4f1c1b4d43c8111a","slug":"misbehave-with-sub-inspector-bahadurgarh-dsp-transfer-haryana-police-haryana-mla-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने SI से अभद्रता की, DSP पर गाज गिरी, तबादला हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने SI से अभद्रता की, DSP पर गाज गिरी, तबादला हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के भतीजे को ट्रिपलिंग करने से रोका तो डीएसपी ने एसआई को तलब कर लिया। इस दौरान विधायक डीएसपी की मौजूदगी में ही एसआई से अभद्रता की। ऐसा होने की खबर फैलते ही सभी संगठन विरोध पर उतर आए। मामला गरमाता देख डीएसपी का तबादला कर दिया गया।
अभद्रता बहादुरगढ़ में सेक्टर 6 चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह के साथ की गई। अभद्रता करने वाले विधायक का नाम नरेश कौशिक बताया जा रहा है। डीएसपी सुरेश का तबादला करके मधुबन भेज दिया गया है, जबकि उनकी जगह झज्जर से स्थानांतरित किए धीरज कुमार नए डीएसपी होंगे। बताया जा रहा है कि डीएसपी ने ही एसआई को विधायक के सामने पेश होने को कहा और अभद्रता के वक्त वह वहां मौजूद भी रहे।
हरियाणा पुलिस संगठन व हरियाणा पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधियों ने मंगलवार को बहादुरगढ़ पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने झज्जर में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह से मुलाकात कर एसआई वीरेंद्र के साथ अभद्रता करने वाले नेताओं, उनके समर्थकों व डीएसपी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े करते हुए उनकी विभागीय जांच के साथ-साथ उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में शामिल हरियाणा पुलिस संगठन के प्रधान दिलावर सिंह, पुलिस एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पूरे मामले में डीएसपी सुरेश कुमार की भूमिका ठीक नहीं रही। ऐसे में उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से भी मिलेंगे। फिर भी अनदेखी हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे।
मैनें किसी पुलिस कर्मचारी के साथ अभद्रता नहीं की है। इस मामले को कुछ लोग राजनीतिक वजह से तूल दे रहे हैं।
- नरेश कौशिक, विधायक बहादुरगढ़