{"_id":"bb2d41ef7a5f3184d1a3eafec4f25588","slug":"mirror-piece-found-in-burger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर खाने जा रहे हैं तो सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्गर खाने जा रहे हैं तो सावधान रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Nov 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बर्गर खाने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़े लें। आपके साथ ही यह चौंका देने वाली घटना हो सकती है। चंडीगढ़ में बर्गर में कांच का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। बर्गर में कांच का टुकड़ा निकलने पर सेक्टर-22 स्थित एक प्रमुख होटल में करीब दो घंटे हंगामा हुआ। इस बीच परिजनों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को हेल्थ विभाग से जुड़ा बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मोहाली के सेक्टर-69 निवासी यशजीत गुप्ता रविवार शाम को सेक्टर-22 स्थित होटल में अपने चौदह वर्षीय बेटे के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दो बर्गर ऑर्डर किए मगर खाते समय बेटे के बर्गर में कांच का टुकड़ा निकला। उन्होंने बर्गर में कांच का टुकड़ा निकलने की शिकायत होटल प्रशासन को दी, लेकिन उनकी बात पर पहले किसी ने ध्यान नही दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बाद में इसकी शिकायत इमरजेंसी नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद होटल मैनेजर ने कर्मचारियों को बर्गर को कूड़ेदान में फेंकने का आर्डर दिया।
यशगुप्ता ने होटल मैनेजर पर पुलिस कार्रवाई न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद मैनेजर पैसे वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि या फिर आपको दूसरा बर्गर फ्री में प्राप्त करवाया जाएगा।
लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए, हेल्थ विभाग को पत्र लिखकर शिकायत देने की बात की। सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज देसराज सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। उन्होंने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग को ही करनी है।