फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   miracal opeartion by pgi rohtak doctors, saved baby life

PGI के डॉक्टर्स के इस 'चमत्कार' को नमस्कार करेंगे आप

Sun, 14 Jun 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Jun 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
miracal opeartion by pgi rohtak doctors, saved baby life

पीजीआई के डॉक्टर्स ने एक 'चमत्कार' करते हुए मासूम को नई जिंदगी दी। डॉक्टर्स को इस काम के बारे में जानकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे। यह चमत्कार रोहतक पीजीआई शिशु रोग विशेषज्ञों ने किया। उन्होंने एक ऐसे बच्चे की जान बचाई, जिसकी आंतें पेट से बाहर थीं।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बच्चे को बिना बेहोश किए 5 मिनट में उसका सफल ऑपरेशन कर दिया। बच्चा अभी यहां नीकू में दाखिल है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बच्चे की मौसी ऊषा ने बताया कि उसकी बहन चित्रा ने बृहस्पतिवार को पानीपत के सिविल अस्पताल में सुबह चार बजे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के पेट से भी आंतें बाहर निकली हुई थीं।
विज्ञापन


वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सुबह 8 बजे यहां लेकर आए और यहां डॉ. के. एन. रतन ने इलाज शुरू किया। जांच के बाद शुक्रवार को उसका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं किया ऑपरेशन

miracal opeartion by pgi rohtak doctors, saved baby life

डॉ. रतन के मुताबिक बच्चों को ऐसी समस्या तीन माह के गर्भ के बाद गर्भवती द्वारा खाने पीने में लापरवाही बरतने से होती है। इसे गेस्ट्रोइकॉइसिस कहा जाता है। इस मामले में सारी आंतें बच्चे के पेट से बाहर आईं हुईं थी।

ऑपरेशन में चुनौती यह थी कि बच्चे का जन्म महज एक दिन पहले हुआ है। उसका वजन भी मात्र डेढ़ किलो है। बेहोश करने में रिस्क था। इसलिए मैनुअल रिडक्शन किया गया।

इस प्रक्रिया में बच्चे को बगैर एनेस्थेसिया दिए ही उसकी आंतों को पेट के अंदर किया गया। इस ऑपरेशन में महज पांच मिनट लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed