{"_id":"5e6e96a38ebc3ea4cd356d5b","slug":"minor-stole-two-wheeler-to-kill-gedi-arrested-chandigarh-news-pkl3696556184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः गेड़ी मारने के लिए नाबालिग चुराता था दोपहिया वाहन, छह एक्टिवा और बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः गेड़ी मारने के लिए नाबालिग चुराता था दोपहिया वाहन, छह एक्टिवा और बाइक बरामद
Mon, 16 Mar 2020 01:22 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन चुराकर उन पर गेड़ी मारने वाले एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की एक्टिवा भी बरामद की गई है।
इतना ही नहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी से चुराई गई पांच और एक्टिवा व एक बाइक बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गेड़ी मारने के लिए वाहन चुराता था और पेट्रोल खत्म होने पर आसपास की पार्किंग में वाहन खड़ा कर फरार हो जाता था। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेेट के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
सेक्टर-11 थाना पुलिस को दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। थाना प्रभारी राजीव कुमार की अगुवाई में एक टीम का गठन कर वाहन चोरों की तलाश शुरू की गई। टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोपहिया वाहन चोरी करने का आरोपी सेक्टर-11 थाना एरिया के अंतर्गत घूम रहा है।
सूचना पर सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, मेजर सिंह और उनकी टीम ने धनास स्थित कच्चे रास्ते के पास नाका लगाया। इस दौरान एक नाबालिग एक्टिवा (सीएच 01 बीजेड 5673) पर वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को रोककर जब कागजात मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि एक्टिवा चोरी की है, जिसे आरोपी ने सेक्टर-11 थाना अंतर्गत से चुराया है।
विज्ञापन
वाहन चुराने से पहले करता था रेकी
नाबालिग आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करता था और फिर डुप्लीकेट चाबी से दोपहिया वाहन चोरी कर फरार हो जाता था। इसके बाद चोरी के वाहन पर आरोपी गेड़ी मारता था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गेड़ी मारने के लिए ही वाहन चोरी करता था और जब पेट्रोल खत्म हो जाता तो शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले पार्किंग में वाहन पार्क कर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से छह एक्टिवा और एक बाइक बरामद किया गया है।
मौलीजागरां और नयागांव निवासी पीड़ितों में दर्ज कराया था केस
बता दें कि 12 मार्च को सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मौलीजागरां निवासी मनीषा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में मनीषा ने बताया था कि सुबह 9 बजे अपनी एक्टिवा को सेक्टर-15 के लाला लाजपत भवन में पार्क करके वह पीजीजीसीएच कॉलेज में गई थी।
जब वह शाम को पेपर देने के बाद वापस आई तो उसने देखा कि उसकी एक्टिवा गायब थी। इसके अलावा 18 फरवरी को एक्टिवा चोरी का मामला नयागांव के रघुवीर सिंह ने की शिकायत पर सेक्टर-11 थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सेक्टर-15 मार्केट में सब्जी लेने गया था। लगभग डेढ़ घंटे के बाद उसने आकर देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी।