फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor jumped from first floor in civil hospital, hip broken, serious

Chandigarh News: सिविल अस्पताल में पहली मंजिल से कूदी नाबालिग, कूल्हा टूटा, गंभीर

Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Minor jumped from first floor in civil hospital, hip broken, serious
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आई 13 वर्षीय नाबालिग शनिवार को पहली मंजिल से कूद गई। इस कारण उसके सिर और कूल्हे पर चोट लगी है। उसको आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। नाबालिग के कूल्हे का ऑपरेशन किया जाएगा। नाबालिग इलाज के लिए सुबह 11 बजे परिजनों के साथ अस्पताल आई थी। इसी बीच इलाज करवाकर परिजन उसे अपने साथ घर ले जा रहे थे। कूदने के बाद डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है। उसका इलाज किया जा रहा है। चोट लगने के बाद उसके सभी टेस्ट किए गए हैं। अगर रिपोर्ट नॉर्मल आएगी तो उसके कूल्हे का आपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तनाव में रहने के कारण नाबालिग का छह माह पहले जीएमसीएच-32 में इलाज किया गया। इलाज के बाद जब उसे आराम नहीं मिला तो वह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आई। यहां उसकी तीन माह से काउंसलिंग की जा रही थी। उसने दो बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया है। नाबालिग को लगातार एंजाइटी बनी रहती है। डॉक्टरों ने बताया कि तीन माह में नाबालिग चार बार काउंसलिंग के लिए आ चुकी है। तीन माह पहले भी हाथ काटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed