फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor was found was two months pregnant in Chandigarh crime news

Chandigarh: नाबालिग के पेट में उठा दर्द, अस्पताल ले जाने पर पता चला 2 महीने की गर्भवती, फेसबुक फ्रेंड गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 10:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 10:16 AM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दुष्कर्म का आरोपी और कोई नहीं बल्कि नाबालिग का फेसबुक फ्रेंड है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Minor was found was two months pregnant in Chandigarh crime news
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पेट में तेज दर्द होने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच में लड़की को दो महीने की गर्भवती पाया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल के रहने वाली आरोपी सुमित उर्फ गोलू (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7 बजे लड़की के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि लड़की दो महीने की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात करीब 11 बजे लड़की को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 34 थाने के एसएचओ सतविंदर कुमार ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कीं। बुडैल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने देर रात आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित लड़की की आरोपी सुमित उर्फ गोलू से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी बुड़ैल में कारों के अलॉय की दुकान पर काम करता है। इस मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर प्रतिभा कर रही हैं। युवती से पूरे मामले के बारे में पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की टीमें घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी को दुष्कर्म पीड़िता निकली थी 8 माह की गर्भवती
20 फरवरी को सेक्टर-9 में सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली 16 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किशोरी आठ माह की गर्भवती पाई गई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसे सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे 8 माह की गर्भवती पाया।

6 महीने पहले किशोरी ने दिया था बच्ची को जन्म
साल 2024 के दिसंबर महीने में 16 साल की एक नाबालिग ने सेक्टर-32 के अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में किराए के मकान में रह रहा था और मूलरूप से हिमाचल का रहने वाला था। किशोरी भी उसके गांव के पास ही रहती थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी।


10 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया था जन्म
साढ़े तीन साल पहले चंडीगढ़ में 10 साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, तब पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। अस्पताल में उसकी काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उसके मामा ने उसके साथ 6 से 7 बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed