फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor girl to marry a case

...और उसने कर ली नाबालिग लड़की से शादी

Sun, 02 Feb 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 02 Feb 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Minor girl to marry a case
पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 की एक कंपनी में फोरमैन का काम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग लड़की से शादी करने के मामले में पर्चा दर्ज किया है। पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई सोहाना थाने में हुई।
विज्ञापन


इस संबंधी शिकायत लड़की के घरवालों ने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को दी थी। साथ ही लड़की की उम्र के दस्तावेज पेश किए। मामले में डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कंबाला निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती थी। उसी कंपनी में अजीत नाम का व्यक्ति फोरमैन के रूप में काम करता था। 29 दिसंबर 2013 को मेरी लड़की बिना बताए घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि वह अजीत कुमार के साथ कहीं चली गई है। फिर उन्होंने इस संबंधी 181 पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दी। साथ ही लड़की का जन्म सर्टिफिकेट पुलिस के सामने पेश किया। जिसमें लड़की की उम्र 15 साल 2 महीने बताई गई।


इस दौरान लड़की द्वारा फैक्स के जरिए बयान दिया कि उसकी उम्र 20 साल है। साथ ही अपनी मरजी से अजीत के साथ शादी कर ली है।

इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीए लीगल से राय ली। इसके बाद अजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लड़का-लड़की का अभी कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed