{"_id":"59dba9f1ff9091667a32b777323f4e03","slug":"minor-girl-mission-from-chandigarh-maloya-orphanage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलोया के स्नेहालय से 13 साल की किशोरी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलोया के स्नेहालय से 13 साल की किशोरी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मलोया स्थित स्नेहालय से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी गायब हो गई। पुलिस स्नेहालय की वार्डन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को 13 साल की लड़की की स्नेहालय से गायब होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की स्नेहालय की दीवार फांदकर फरार हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लड़की को पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन महीने पहले सेक्टर 34 फर्नीचर मार्केट से लेकर आई थी और स्नेहालय में रखा था। लड़की फर्नीचर मार्केट में भीख मांग रही थी।
विज्ञापन
स्नेहालय प्रशासन की तरफ से शनिवार शिकायत मिली की लड़की स्नेहालय से गायब है। आसपास जांच करने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चला है।
पुलिस ने लड़की के हुलिए के बारे अन्य थानों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी कई बार बच्चें स्नेहालय से फरार हो चुके हैं।