फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor Boy Found Looser Wrote Slip In Bag, Then Raised These Steps

बैग में लूजर लिखी मिली पर्ची, आहत नाबालिग ने खुद को साबित करने के लिए की ऐसी हरकत

Sun, 14 Jul 2019 03:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jul 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Minor Boy Found Looser Wrote Slip In Bag, Then Raised These Steps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों को अश्लील कॉल करने वाले हिसार की एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रोफेसर के बेटे को लेकर राजस्थान पुलिस राजस्थान पहुंची। यहां उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी के बैग में किसी ने एक पर्ची रखी थी, जिस पर लूजर लिखा हुआ था। इसी से आरोपी परेशान रहने लगा और खुद को साबित करने के लिए उसने ऐसी हरकत की। हालांकि आरोपी पढ़ने में काफी होशियार है।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों को काफी समय से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। यही नहीं कॉल करने वाले उन्हें अश्लील मैसेज भी करता था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दी तो मामले की जांच शुरू हुई। इसी बीच आरोपी ने एक महिला प्रोफेसर को पार्सल के जरिये गिफ्ट भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर ने उस पार्सल को पुलिस को सौंप दिया। इस पार्सल के जरिये ही राजस्थान पुलिस आरोपी तक पहुंची। यहां पता चला कि आरोपी कॉल करने के लिए यूनिवर्सिटी के वाई-फाई का इस्तेमाल करता था और इसके लिए वह अपने पिता व एक पूर्व छात्र की आईडी का इस्तेमाल कर करता था। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ राजस्थान ले गई।

पुलिस पूछताछ में कुबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरे बैग में एक पर्ची मिली, जिस पर लिखा कि तुम लूजर हो। यह बात मुझे काफी खलने लगी। उन दिनों मैं इंटरनेट पर यूनिवर्सिटी सर्च कर रहा था, तभी मुझे एक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर महिला प्रोफेसरों के फोन नंबर, फोटो व एड्रेस मिले। 

खुद को साबित करने के लिए मैं उन्हें इंटरनेट के जरिये अश्लील कॉल करने लगा। इसके लिए मैं पिता व एक पूर्व रिसर्च स्कॉलर की आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल करता था, ताकि पकड़ा न जा सकूं। कॉल करने के बाद मोबाइल से सारा डाटा डिलीट कर देता था।

पहले भी कर चुका था गलत हरकत
आरोपी ने बताया कि मैं शुरू से ही काफी इंटेलीजेंट रहा हूं। आठवीं कक्षा में एक लड़की ने एडमिशन लिया था। वह भी काफी इंटेलीजेंट थी। मुझे इस बात का डर था कि कहीं वह मुझसे आगे न निकल जाए तो मैंने एक आपत्तिजनक पार्सल उसके घर भेज दिया।

वह मेरे पड़ोस में ही रहती थी। हालांकि इस बारे में उन्हें पता भी चल गया। उस समय मैंने व मेरे पिता ने उनसे माफी मांगी थी। आरोपी के मुताबिक बारहवीं कक्षा में मेरे 97 प्रतिशत अंक थे और अब मैं आईआईटी की तैयारी कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed