{"_id":"695fd3b6d3aa8a41970adb00","slug":"ministers-portfolios-have-been-reshuffled-arora-has-been-given-the-local-government-department-while-ravjot-has-been-given-charge-of-the-nri-department-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-918398-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मंत्रियों के विभाग बदले<bha>;<\/bha> अरोड़ा को मिला स्थानीय निकाय, रवजोत को एनआरआई विभाग का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मंत्रियों के विभाग बदले<bha>;</bha> अरोड़ा को मिला स्थानीय निकाय, रवजोत को एनआरआई विभाग का जिम्मा
विज्ञापन
-निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला, और ताकतवर बने उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा
-पहले रवजोत थे स्थानीय निकाय मंत्री, एनआरआई विभाग अरोड़ा के पास था
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को एक और अहम विभाग सौंपा है। उन्हें अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जो पहले डॉ. रवजोत सिंह के पास था। इस विभाग को संजीव अरोड़ा के पास सौंपने से उन्हें और ताकतवर बना दिया गया है जबकि एनआरआई विभाग अब डॉ. रवजोत को सौंपा गया है। इस फेरबदल को पंजाब सरकार एक सामान्य प्रशासनिक निर्णय मान रही है लेकिन इसे चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।
पंजाब में इस साल मोगा, पठानकोट, मोहाली, बठिंडा, होशियारपुर, अबोहर और कपूरथला नगर निगम के चुनाव होने हैं जो मुख्य रूप से शहरी मतदाताओं पर आधारित हैं। सरकार ने इस बदलाव के साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के माध्यम से शहरी विकास पर ज्यादा ध्यान देने की योजना बनाई है। मंत्री संजीव अरोड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपने के पीछे यह उद्देश्य है कि विभाग में अधिक और तेजी से विकास कार्य किए जा सकें, ताकि आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल सके।
इस फेरबदल का एक और बड़ा उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी है। पहले ग्रामीण चुनावों में सफलता पाने के बाद, अब सरकार शहरी निकायों में भी जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है, जिससे प्रदेश में अपनी सत्ता को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
मंत्री संजीव अरोड़ा का बढ़ता प्रभाव
लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा पहले ही उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, और एनआरआई मामलों के मंत्री हैं। अब उन्हें शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी मिला है, जिससे उनकी ताकत और बढ़ गई है। अगस्त में हुए एक अन्य फेरबदल में बिजली मंत्री हरभजन सिंह से बिजली विभाग लेकर संजीव अरोड़ा को सौंपा गया था, जिससे उन्हें और अधिक जिम्मेदारियां दी गईं। इस प्रकार, अरोड़ा को एक के बाद एक महत्वपूर्ण विभाग मिलने से उनका राजनीतिक प्रभाव और भी बढ़ा है।
डॉ. रवजोत विदेश में बसे पंजाबी समुदाय पर करेंगे फोकस
डॉ. रवजोत सिंह, जो होशियारपुर के एससी सीट शाम चौरासी से विधायक हैं, को अब एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. रवजोत को पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में अच्छा काम करने के लिए जाना जाता है। अब एनआरआई मामलों को संभालने के बाद वे राज्य के विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पहले यह विभाग कुलदीप धालीवाल के पास भी था।