फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister vij statement on defeat in delhi election

दिल्ली में हार पर भाजपाई मंत्री ने ये क्या कह दिया?

Wed, 11 Feb 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Wed, 11 Feb 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
minister vij statement on defeat in delhi election

दिल्ली चुनाव में यदि मुख्यमंत्री पद का दावेदार जनता और पार्टी के बीच का चेहरा होता, तो निसंदेह भाजपा दिल्ली में हारती नहीं। दिल्ली भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में नकारात्मकता भी दिखाई दी।

विज्ञापन


पीएम मोदी की उपलब्धियों को आगे रखकर ये चुनाव नहीं लड़ा गया। इसलिए दिल्ली में भाजपा का चुनाव हारना लाजिमी था। बाहर से लाए गए नेताओं पर भी भाजपा को दांव लगाने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन


यह विचार ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में हरियाणा के कैबीनेट मंत्री अनिल विज ने व्यक्त किए। वह दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा की हार पर चर्चा कर रहे थे। विज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश में मोदी का जादू खत्म हो गया है या लोग भाजपा को नकार चुके हैं। भाजपा ने देश के लोगों में एक नई उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के दौरान कई ऐसी कमियां रह गईं, जिनकी वजह से जानता ने भाजपा को नकार दिया। नैतिकता के आधार पर हार को स्वीकार किया गया है।

'पार्टी वर्करों में किरण बेदी को लेकर नाराजगी थी'

minister vij statement on defeat in delhi election

विज के अनुसार, उनकी नजर में दिल्ली चुनाव में सीएम पद के लिए ठोस दावेदार की कमी सबसे ज्यादा नुकसानदायक रही। भाजपा ने हाल ही में जो भी विधानसभा चुनाव लड़े हैं, उनमें से किसी में भी पहले से सीएम पद के लिए कोई चेहरा प्रोजेक्ट नहीं किया गया था।

हां, चर्चाएं होती रही थीं। ये सभी चुनाव पीएम मोदी की उपलब्धियों और उनकी शख्सियत को सामने रखकर लड़े गए थे। लेकिन, ऐसा दिल्ली में नहीं किया गया। विज ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि किरण बेदी ईमानदार छवि वाली हैं।

लेकिन, अचानक इस चेहरे को दिल्ली में सालों से समर्पित भाजपा नेताओं और वर्करों पर थोपना, मेरी नजर में रणनीतिकारों का उचित कदम नहीं था। क्या दिल्ली में भाजपा के समर्पित नेताओं की कमी थी, जो आयात करके किरण बेदी को उन पर थोपा गया।

भाजपा नेतृत्व को चाहिए था कि दिल्ली भाजपा में से ही एक लोकप्रिय नेता को सक्रिय किया जाता और उसके बूते पर चुनाव लड़ा जाता।’
विज के अनुसार, दिल्ली में हार के बाद अब ये बात उठ रही है कि भाजपा का वर्कर किरण बेदी को अचानक सीएम प्रत्याशी के रूप में उतारने से खफा था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि कहीं न कहीं पार्टी वर्करों में इस बात को लेकर नाराजगी थी। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा।

विज ने दावा किया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में कोई कमी नहीं है, मगर दिल्ली चुनाव में जो भी हुआ, उसके लिए रणनीतिकारों को मंथन जरूर करना होगा, समर्पित पार्टी नेताओं और वर्करों की बात को गंभीरता से लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed