फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   minister sikander singh maluka statement on navjot sidhu and navjot kaur sidhu

मंत्री ने नवजोत सिद्धू पर किया बड़ा हमला, सिद्धू की पत्नी भी लपेटे में

Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
minister sikander singh maluka statement on navjot sidhu and navjot kaur sidhu
मंत्री सिंकदर सिंह मलूका
कैबिनेट मंत्री ने एक तरफ जहां नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने को लेकर बड़ी टिप्पणी की, वहीं, इस्तीफा न देने के मुद्दे पर नवजोत कौर पर कड़ी टिप्पणी की। नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस या कहीं और जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भाजपा को कोसती तो हैं लेकिन इस्तीफा नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन


यह बात कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने गुरु नानक स्टेडियम में छठे विश्व कबड्डी कप के लिए करवाए जा रहे लड़कियों के ट्रायल के दौरे के दौरान कही। सिद्धू दंपति पर टिप्पणी करते हुए मलूका ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पास अब कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने भाजपा छोड़कर गलती कर दी। सिद्धू को लगा था कि उनके पार्टी बनाने से पंजाब उनके हक में उमडे़गा लेकिन जब रिस्पांस नहीं मिला तो पीछे हट गए।
विज्ञापन


सिद्धू अब कांग्रेस में जाने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं जबकि कुछ समय पहले वहीं कांग्रेस को रोज कोसते थे। वह चाहे कांग्रेस, आप में जाएं या फिर फ्रंट बनाएं उन्हें कोई फर्क नहीं है। पंजाब में तीसरी बार भी अकाली-भाजपा की सरकार आएगी। नवजोत कौर सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि नवजोत कौर न तो भाजपा छोड़ रही हैं और न ही विधायक का पद। वह रोज भाजपा व सरकार को कोसती हैं और वहीं सैलरी भी ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक टीम के शामिल होने से लोगों में होता है उत्साह

minister sikander singh maluka statement on navjot sidhu and navjot kaur sidhu
चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालांकि वह चाहते थे कि पाक की टीम खेले क्योंकि चाहे कबड्डी, क्रिकेट या हॉकी का मैच पाकिस्तान के साथ हो, लोगों में भारी उत्साह होता है लेकिन मौजूदा समय में पाकिस्तान की गलती के कारण हालात सही नहीं है। हालांकि उन्होंने पहले निमंत्रण दिया था लेकिन अब पाकिस्तान की टीमें नहीं आएंगी। ऐसे हालात में किसी प्रकार की अनहोनी से बदनामी का खतरा बन जाता है।

कैप्टन का विरोध करना गलत
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बॉर्डर से सटे गांव खाली करवाने का विरोध करने पर मलूका ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कभी अच्छी बात नहीं की। सरकार या फिर किसी का दिल नहीं करता गांव वासियों को दस किमी बाहर भेजने का। पड़ोसी देश की हरकतों के कारण ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed