{"_id":"6426ecb79d6c07f3700df3b3","slug":"minister-sandeep-singh-sought-time-from-court-to-give-answer-in-brain-mapping-petition-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ मामला: ब्रेन मैपिंग करवाना चाहती है SIT, मंत्री संदीप सिंह ने मांगा समय, अब 13 अप्रैल को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ मामला: ब्रेन मैपिंग करवाना चाहती है SIT, मंत्री संदीप सिंह ने मांगा समय, अब 13 अप्रैल को होगी सुनवाई
Fri, 31 Mar 2023 07:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:56 PM IST
सार
इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग करवानी है। कोर्ट की ओर से इस मामले में सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
महिला कोच व संदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग कराए जाने को लेकर शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। जज तेजप्रताप सिंह रंधावा की अदालत में संदीप सिंह की तरफ से उनके वकील पंकज शर्मा ने याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने मंत्री को समय देते हुए इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दायर की है याचिका
इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग करवानी है। कोर्ट की ओर से इस मामले में सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
क्या है मामला
महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में संदीप सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने मामले की जानकारी मीडिया को दी थी। महिला कोच ने कहा था कि मंत्री ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। महिला कोच की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन