फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Sandeep Singh appeared in court in junior coach sexual abuse case

जूनियर कोच यौन शोषण मामला: कोर्ट में पेश हुए मंत्री संदीप सिंह, दाखिल किया जवाब; दो दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह अदालत में पेश हुए। उन्होंने दायर अर्जियों पर लिखित जवाब दायर किया। मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर होगी।
 

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh appeared in court in junior coach sexual abuse case
मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह शनिवार को जिला अदालत में पेश हुए और शिकायतकर्ता की ओर से दायर अर्जियों पर लिखित जवाब दायर किया। वहीं, यूटी पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में आरोपियों पर की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल की। मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के वकील समीर सेठी और दिपांशु बंसल ने अदालत में अलग-अलग पांच अर्जियां दायर की थी। शिकायतकर्ता पक्ष ने पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 21 अक्तूबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच कर रही थाना पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, जो पुलिस की तरफ से दायर की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11 बजे सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी (पूर्व) पलक गोयल के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। इसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा और एक महिला एसआई को शामिल किया गया था। एसआईटी की जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 भी जोड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed