{"_id":"5c615441bdec220a742db0ab","slug":"minister-rajnath-singh-chandigarh-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं अब राजनाथ सिंह आएंगे चंडीगढ़, इसी सप्ताह जारी होगा प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं अब राजनाथ सिंह आएंगे चंडीगढ़, इसी सप्ताह जारी होगा प्रोटोकॉल
Mon, 11 Feb 2019 04:24 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 Feb 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ दौरा तय नहीं हो पा रहा है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 24 से 28 फरवरी के बीच आना तय है। सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री ही सिटी ब्यूटीफुल को दर्जनों योजनाओं की सौगात देंगे। इसी सप्ताह गृहमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हो सकता है।
इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा का कहना है कि विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पीएम का दौरा तय नहीं होने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि सिटी के कई प्रोजेक्ट पूर्ववर्ती सरकार के दौरान के हैं, इसलिए पीएम के हाथों उनके लोकार्पण के बाद कोई बखेड़ा न खड़ा हो जाए इसलिए गृहमंत्री को इस मामले की कमान सौंपी जा रही है।
प्रदेश बीजेपी नेता कुरुक्षेत्र में करेंगे पीएम का स्वागत
यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पिछले महीने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी को चंडीगढ़ आने का निमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। आगामी 12 फरवरी को पीएम एक कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र आ रहे हैं, पहले चर्चा थी कि वह कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ सकते हैं। अब उनके कुरुक्षेत्र से यहां आने की संभावना खत्म हो गई है, जिसके चलते प्रदेश के नेता पीएम के स्वागत के लिए कुरुक्ष्ेात्र जाएंगे।
विज्ञापन
इन योजनाओं पर चल रहा है काम
यूटी प्रशासन ने पीएमओ एक साथ गृह विभाग को उन सभी प्रोजेक्टों की जानकारी भी भेज दी है, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास होना है। इनमें शहर के दो अस्पतालों का उद्घाटन के साथ पीजीआई में 250 बेड के अस्पताल के उद्घाटन करने के साथ सेक्टर-48 के 100 बेड के अस्पताल का भी लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा मलोया में पुनर्वास योजना के आवंटियों को फ्लैट्स की चाबी सौंपने के साथ ही आई पार्क के कई प्रोजेक्टों का शुभारंभ होना है।