फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister of State for Home Affairs, Kiren Rijiju in city today

गृह राज्य मंत्री आज शहर में, जानिए कार्यक्रम

Thu, 21 Aug 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Home Affairs, Kiren Rijiju in city today

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजुजू शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। शहर में उनके कई कार्यक्रम हैं। मंत्री बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ आ रहे रिजुजू सुबह आईटीबीपी (भानू) में आयोजित पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह सेक्टर-42 पीजी गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में बने नए सभागार का उद्घाटन करेंगे और इसी कालेज में बने 200 किलोवाट के सोलर प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


वह सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वह भाजपा के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय कमलम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रात में वह सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में रात्रिभोज में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बैठक को लेकर किया होमवर्क
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के चंडीगढ़ दौरे को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी वीरवार को दिन भर व्यस्त रहे। उनके साथ होने वाली बैठक में उठने वाले मुद्दों को लेकर भी प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी तैयारी की।

इस बैठक में सांसद किरण खेर भी शामिल हो सकती हैं। शहर के विभिन्न संगठनों को उम्मीद है कि इस बैठक का सकारात्मक नतीजा निकलेगा और शहर के लंबिल मुद्दों पर फैसला होगा।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने पर होगी चर्चा
प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में चंडीगढ़ को देश के 100 स्मार्ट सिटी में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है।


साथ ही एस्टेट ऑफिस द्वारा भेजे जा रहे मिसयूज और बिल्डिंग वॉयलेशन के नोटिस और मिसयूज चार्जेस को 10 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट करने और प्रशासन द्वारा प्रापर्टी को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में तब्दील करने पर लगी रोक को हटाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

साथ ही शहर से जुड़े कई और लंबित मुद्दे भी उठ सकते हैं। प्रशासन को ऐसे में गृह राज्य मंत्री को इन मुद्दों के लटकने का कारण बताना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed