{"_id":"591ad30b4f1c1b30018b4584","slug":"minister-navjot-sidhu-strict-on-funds-of-billions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के आक्रामक तेवर, कहां गायब हो गए करोड़ों रुपये के फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के आक्रामक तेवर, कहां गायब हो गए करोड़ों रुपये के फंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
मंत्री नवजोत सिद्धू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया है कि सूबे की पूर्व सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के फंड गायब हो गए। तत्कालीन सीएम और डिप्टी सीएम ने अपनी मर्जी से फंड डायवर्ट किए। करोड़ों रुपये के बिल बिना वजह वित्त विभाग के पास पेंडिंग हैं। राज्य सरकार ने किसी भी प्रोजेक्ट में मैचिंग ग्रांट नहीं दी। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने जनवरी में आरोप लगाया था कि राज्य की आय बादलों का व्यवसाय बन गई है। जो पैसे जिस मद में आए, वहां खर्च नहीं हुए।
सीएम और डिप्टी सीएम ने अपनी मर्जी से फंड डायवर्ट किए। स्मार्ट सिटी लुधियाना के लिए 200 करोड़ आए थे, लेकिन सिर्फ 32 करोड़ ही जारी किए गए। पिछले हफ्ते आए केंद्रीय सचिव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे डायवर्ट किए, सरकार ने अपनी मैचिंग ग्रांट नहीं दी। अब स्मार्ट सिटी को कोई फंड नहीं दिया जाएगा। यही हाल अमृत स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन में किया गया। एक दिन पहले डॉ. दलजीत चीमा ने सिद्धू को इन्हीं आरोपों को लेकर चुनौती दी थी।
इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए सिद्धू ने कहा कि बादल पिता-पुत्र जहां चाहें बहस कर लें, लेकिन प्यादों के पीछे न छिपें। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर के बीआरटीएस प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ लग चुके हैं पर बुनियादी ढांचा पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस इसे चलाने की कोशिश करेगी। आय के साधन विकसित किए जाएंगे। अमृतसर में ही 20 हजार करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा है। ऐसे ही और साधन ढूंढे जाएंगे।
विज्ञापन
वित्त विभाग के पास पेंडिंग फंड (करोड़ में)
स्मार्ट सिटी लुधियाना - 162
स्मार्ट सिटी जालंधर - 25
स्मार्ट सिटी अमृतसर - 25
अमृत स्कीम ----- 120.28
स्वच्छ भारत मिशन - 10.46
बीआरटीएस ----- 123.69