फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Kuldeep Dhaliwal did surprise inspection of BDPO office in Kapurthala

कपूरथला में मंत्री का औचक निरीक्षण: पंचायत अफसर, बीडीपीओ समेत कई अधिकारी और क्लर्क गैरहाजिर मिले

Tue, 30 Aug 2022 03:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 03:51 PM IST
सार

पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। इसके बाद वह कपूरथला के पंचायत ऑफिस और बीडीपीओ ऑफिस पहुंचे है। यहां आकर पता चला कि लोगों की शिकायतें काफी हद तक सही है।

विज्ञापन
Minister Kuldeep Dhaliwal did surprise inspection of BDPO office in Kapurthala
पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दफ्तर का किया औचक निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कपूरथला के ढिलवां बीडीपीओ ऑफिस में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत अफसर समेत कई अधिकारी और क्लर्क गैरहाजिर मिले। विभागीय सूत्रों के अनुसार मंत्री ने गैरहाजिर आधिकारियों और कर्मियों की सूची बनाकर कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं दूसरी तरफ एडीसी (विकास) एसपी आंगरा ने जहां पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल के औचक निरीक्षक की  पुष्टि की। वहीं गैरहाजिर कर्मियों के संबंध में कोई भी सूचना न होने की बात कही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल को सोशल मीडिया पर अधिकारियों के दफ्तरों में गैरहाजिर होने की शिकायतें मिली थीं। यही वजह है कि उन्होंने कपूरथला के ढिलवां बीडीपीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। मंत्री को कार्यालय में देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री के पहुंचने पर वहां मौजूद पंचायत सचिव संदीप सिंह और कुछ कर्मचारी ही मौजूद रहे लेकिन अधिकतर कर्मचारियों और अधिकारियों के गैरहाजिर होने के चलते उन्होंने सभी की सूची बना कार्रवाई का आदेश दिया।  
विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने मंत्री को बताया कि पंचायत अफसर की डीडीपीओ ऑफिस में ड्यूटी है। बीडीपीओ की तारीख है, वह कोर्ट गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। इसके बाद वह कपूरथला के पंचायत ऑफिस और बीडीपीओ ऑफिस पहुंचे है। यहां आकर पता चला कि लोगों की शिकायतें काफी हद तक सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed