फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Devender Singh Babli reacted to statement of Ajay Chautala and OP Dhankhar

Haryana News: अजय चौटाला और ओपी धनखड़ पर बबली का पलटवार, कहा- वे संगठन संभालें, सरकार हमें चलानी है

Tue, 28 Feb 2023 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 12:01 AM IST
सार

ई-टेंडरिंग की खिलाफत करने पर बबली के सरपंचों की नीयत पर सवाल उठाने पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सरपंचों के पक्ष में बयान दिए थे और मंत्री की भाषा को अमर्यादित करार दिया था।

विज्ञापन
Minister Devender Singh Babli reacted to statement of Ajay Chautala and OP Dhankhar
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : Instagram: devendersinghbabli

विस्तार

सरपंचों की नीयत पर सवाल उठाने को लेकर चौतरफा घिरे विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने पलटवार किया है। अब उन्होंने अपनी पार्टी के साथ-साथ भाजपा के संगठन को लेकर भी सवाल उठा दिए हैं। बबली के पिछले बयान पर नसीहत देने वाले दोनों दलों के नेताओं अजय सिंह चौटाला और ओमप्रकाश धनखड़ के बारे में कहा कि वे लोग संगठन चलाएं, सरकार हमें चलानी है।

विज्ञापन


सरपंचों के साथ चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर बैठक के बाद बबली हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि संगठन के लोगों को अपना संगठन संभालना चाहिए, हम चुने हुए प्रतिनिधि हैं। इसी नाते हरियाणा सरकार ने चुने हुए प्रतिनिधियों को यह जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मार्गदर्शन में सरकार विकास करा रही है। बबली ने कहा कि संगठन के लोग सुझाव दे सकते है, सरकार उस पर विचार करेगी।
विज्ञापन


चौटाला और धनखड़ ने बबली की भाषा को बताया था अमर्यादित
ई-टेंडरिंग की खिलाफत करने पर बबली के सरपंचों की नीयत पर सवाल उठाने पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सरपंचों के पक्ष में बयान दिए थे और मंत्री की भाषा को अमर्यादित करार दिया था। फतेहाबाद में अजय चौटाला ने कहा था कि सभी को एक ही लाठी से नहीं हांका जा सकता है। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को चोर कह दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सही नहीं है। सभी चोर थोड़ी हैं। वहीं, झज्जर में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा था कि पंचायत व सरपंच हरियाणा की आन-बान व शान हैं। सरपंच जो चुनकर आता है, वह अपनी शान के लिए आता है। ऐसे में उनके प्रति इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली का चयन सोच समझ कर किया जाना चाहिए। यह गैरजिम्मेदार बयान है। 

विधायक भी खुलकर सरपंचों के पक्ष में आने लगे
सरपंचों के आंदोलन को लेकर मंत्री देवेंद्र बबली विधायकों के निशाने पर भी रहे हैं। बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग ने सबसे पहले सरपंचों के हक में आवाज उठाई थी। हालांकि, मंत्री बबली ने सिहाग पर सरपंचों को उकसाने का भी आरोप लगाया था। हाल में विधानसभा के बजट सत्र में नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम, भाजपा के लक्ष्मण यादव समेत निर्दलीय और विपक्षी विधायकों ने सरपंचों की आवाज बुलंद की थी।

 

चाहे मंत्री देवेंद्र बबली हों या फिर कोई और, वह सीमित दायरे में रहकर बयानबाजी करें। अगर कोई बात कहनी है तो पार्टी का प्लेटफार्म होता है। मंत्री की बयानबाजी को लेकर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला करेंगे, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। जहां तक सरपंचों की बात है तो सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी, क्योंकि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं। जल्द मामला सुलझा जाएगा क्योंकि सरकार की नीयत खराब नहीं है। - दिग्विजय चौटाला, महासचिव, जजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed