फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister anil vij 'tweet' on congress factionalism

ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर अनिल विज का फिर तीखा वार

Tue, 02 Jun 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 02 Jun 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
minister anil vij 'tweet' on congress factionalism

सूबे के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं शुरू करने पर एक बार फिर से कांग्रेस के दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए हुए खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की तरह है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के इंजन और डिब्बे अब अलग-अलग लाइन पर दौड़ रहे हैं, जिन्हें अपनी मंजिल मालूम ही नहीं है। इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर यात्रा कर रही सवारियां तो पूरी तरह राम भरोसे हैं। विज ने कहा कि ये सवारियां कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जिन्हें अब समझ ही नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।
विज्ञापन


विज के कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बुरी तरह पसोपेश में हैं, वे सोच ही नहीं पा रहे हैं कि वे पूर्व सीएम हुड्डा की ओर जाएं या फिर प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर की ओर जाएं। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में यदि सवारी इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से उतर जाएं तो ही अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि कांग्रेस के दो दिग्गज जो अपनी यात्राएं प्रदेश भर में निकाल रहे हैं, इसका कोई लाभ कांग्रेस को होने वाला नहीं है। क्योंकि लोग अब जागरूक हो चुके हैं और ये समझ चुके हैं कि ये सभी यात्राएं केवल उन्हें बरगलाने के लिए हैं। इन यात्राओं से न तो आम आदमी का भला होने वाला है और न ही आम जनता से इन यात्राओं से कोई मतलब है। यात्राओं में जो भीड़ जुट रही है वे सिर्फ कांग्रेसी ही हैं।

विज के अनुसार अब जनता का विश्वास मोदी और खट्टर सरकार में है और केंद्र व राज्य सरकार जनता के इस विश्वास को कभी चोट नहीं पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed