फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil vij take car test drive

Chandigarh: मंत्री विज ने ली टेस्ट ड्राइव, कहा- हरियाणा सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को दे रही बढ़ावा

Tue, 22 Jul 2025 09:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव भी ली। 

विज्ञापन
Minister Anil vij take car test drive
मंत्री अनिल विज ने ली टेस्ट ड्राइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों जैसे कि चार्जिंग इत्यादि को दूर किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की बिक्री, अवसरंचना इत्यादि को स्थापित करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना या स्कीम (फुल पैकेज स्कीम) को बनाने का सुझाव देती है तो उस पर सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी। 
विज्ञापन

Minister Anil vij take car test drive
मंत्री अनिल विज ने जाने इलेक्ट्रिक वाहन के फीचर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को दे रही बढ़ावा 

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बैठक में वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए। इसके अतिरिक्त विज ने प्रतिनिधियों से कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य में ईवी वाहनों की चार्जिंग को कंपनियों के द्वारा सुनिश्चित किया जाए ताकि अमुक कंपनियों के वाहन सड़कों पर चल सकें। इसके संबंध में अनिल विज ने गत दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा ली गई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार को उस बैठक में सुझाव दिया गया था कि आजकल लोग अपने व्यक्तिगत वाहन में लंबी-लंबी यात्राएं करते हैं और यात्रा के दौरान परिवार के लोगों को यात्रा ठहराव/रूकने के लिए एक बेहतरीन जगह जैसे कि रेस्ट हाउस होना चाहिए। जहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे कि शौचालय, रिफेर्शमेंट, बैठने की जगह इत्यादि होनी चाहिए क्योंकि आमतौर पर पैट्रोल पम्प में इस प्रकार की सुविधाएं नहीं होती हैं। अतः कपंनियां अपने स्तर पर ईवी वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं भी देना सुनिश्चित करें ताकि लोग ईवी वाहनों की तरफ आकृर्षित हो सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Minister Anil vij take car test drive
चंडीगढ़ में मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्माता कंपनियों से की मुलाकात

अनिल विज चण्डीगढ़ में देशभर के इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माता कंपनियों जैसे कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स, एमजी मोटर्स और कीया मोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टीएल सत्यप्रकाश, परिवहन आयुक्त श्री अतुल द्धिवेदी सहित परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन

Minister Anil vij take car test drive
इलेक्ट्रिक वाहन से उतरते मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
अनिल विज ने वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि ईवी वाहनों को बेचना ही एक लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि ईवी वाहनों के लिए एक अवसंरचना को स्थापित करना भी मूल लक्ष्य में शामिल होना चाहिए ताकि लोगों को ईवी वाहनों को रखने व चलाने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस न हो। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि वे सरकार की ओर से देश की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को आश्वास्त करते हैं कि हरियाणा में ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा इसलिए यदि ये ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की अवसरंचना को स्थापित करने के साथ-साथ वाहनों की बिक्री इत्यादि के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना को बनाने का सुझाव देती हैं तो उस पर सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी। 

अनिल विज ने बैठक के दौरान प्रतिनिधियों से कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का परपंरागत पैट्रोल व डीजल वाहनों के साथ खर्च की तुलना की जाए ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदेश में प्रोत्साहित किया जाए और लोगों को आराम व लाभ भी मिल सके। इसके अलावा अनिल विज ने ईवी कपंनियों के प्रतिनिधियों को परामर्श देते हुए कहा कि ईवी वाहनों की अवसंरचना को स्थापित करने के लिए ईवी कंपनियां तकनीकी रूप से अध्ययन करवा सकती है और प्रयोग के तौर पर हरियाणा को चुन सकती है। इसके लिए हरियाणा सरकार पूरा सहयोग करेगी। 

मंत्री विज ने ली टेस्ट ड्राइव

बैठक के दौरान अनिल विज ने महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कंपनी की बीई-6, टाटा की हैरियर-ईवी, एमजी मोटर्स की एम-9, हुंडई क्रेटा ईवी की टेस्ट ड्राइव की और कीया ईवी-6 कार में बैठे। इन कारों के फीचर इत्यादि की जानकारी हासिल की तथा कपंनियों के प्रतिनिधियों को अपनी ओर से सुझाव भी दिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed