फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister anil vij statement on namaz should be read in Mosques/Idgahs, not public spaces

जुमे की नमाज के विवाद में कूदे अनिल विज, बोले- खुले में पढ़ने की आजादी, पर कब्जे की नीयत से गलत

Mon, 07 May 2018 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
minister anil vij statement on namaz should be read in Mosques/Idgahs, not public spaces
मंत्री अनिल विज
जुमे की नमाज पर चल रहे विवाद के बीच अब मंत्री अनिल विज ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने एक और विवादित बयान दे डाला है। मंत्री विज का कहना है कि अगर किसी को खुले में नमाज पढ़नी भी पढ़ जाए तो इसकी आजादी है, लेकिन किसी जगह पर कब्जा करने की नीयत से ऐसा करना गलता है। इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

 


 

सीएम खट्टर ने दिया था ये बयान

minister anil vij statement on namaz should be read in Mosques/Idgahs, not public spaces
manohar lal khattar - फोटो : ANI
हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने को लेकर सरकार ने लोगों के एतराज को जायज ठहराया है। नमाज को लेकर उपजे विवाद को तूल न देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया कि इसे मस्जिद, ईदगाह या निजी स्थान पर ही अदा किया जाना चाहिए। कुछ संस्थाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने को लेकर एतराज जताया था। लोग भी इस पर आपत्ति जताते हैं, जिस पर सावधानी बरतनी होगी।

नमाज उचित स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए। यह बेहतर रहेगा। पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की है, जबकि शांति बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है। इस मामले में विवाद को विराम देने का सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। सार्वजनिकों स्थाना पर नमाज पढ़ने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। प्रदेश में नमाज पढ़ने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं,

बावजूद इसके यदि नमाज अदा करने के लिए निर्धारित स्थान कम पड़ते हैं तो संबंधित संस्थाओं के माध्यम से इनका निर्माण कराया जा सकता है। सरकार की कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से निगाह है, अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी को सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने से नहीं रोक रही, लेकिन इससे बचना ही उचित होगा। यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो प्रशासन व पुलिस को अवगत करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed