फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil Vij Said, Curfew may be During Suryagrahan Mela in Kurukshetra

सूर्यग्रहण मेले के दौरान कुरुक्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही सरकार: गृह मंत्री अनिल विज

Thu, 18 Jun 2020 11:44 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Vij Said, Curfew may be During Suryagrahan Mela in Kurukshetra
सूर्यग्रहण मेला, कुरुक्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा राज्य के गठन के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर लगने वाले सूर्यग्रहण मेले पर संशय के बादल छा रहे हैं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सूर्य ग्रहण यानी 21 जून को कुरुक्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की बात की है। विज ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


विज के इस पत्र के बाद से कुरुक्षेत्र प्रशासन और सरकार यह सोचने पर विवश हो गई है कि क्या किया जाए। हरियाणा और आसपास के राज्यों से लाखों लोग पवित्र ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने के लिए हैं। इस दिन यहां पर बड़े मेले का आयोजन भी होता है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन की ओर से 15 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विज को इस बार भी भीड़ जुटने का अंदेशा है। लोगों के आवागमन से एक तो सूबे में अव्यवस्था का माहौल होगा। दूसरा यदि श्रद्धालुओं में से एक मामला भी पॉजिटिव निकल आए तो संक्रमण रोकना मुश्किल हो जाएगा।

कोरोना के कहर से संकट के बादल

प्रशासन हर साल कुरुक्षेत्र में मेले के लिए प्रचार सामग्री का प्रबंध करता है। इसके अलावा यात्रियों के आवागमन के लिए बसों का प्रबंध भी किया जाता है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के अलावा बैरीकेडिंग आदि लगाने का काम किया जाता है। मेले के लिए स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार कोरोना के कहर से मेले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुझे लगता है कि सूर्य ग्रहण के दिन कर्फ्यू जनहित को देखते हुए जरूरी है। अन्यथा कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो मुश्किल बढ़ना लाजमी है।
- अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed