फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil Vij responded to Nasiruddin's remarks

बीजेपी मंत्री अनिल विज बोले- गाय को नसीरूद्दीन शाह महत्व दें, सारी चिंताओं का समाधान हो जाएगा

Sat, 22 Dec 2018 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Vij responded to Nasiruddin's remarks
अनिल विज - फोटो : ani

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि फिल्म अभिनेता नसीरूदीन शाह भी उसी समूह के योजनाबद्ध षडयंत्र का हिस्सा है, जिसने देश में तथाकथित असहिष्णुता और पुरस्कार वापसी का नाटक रचा था। स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘हम गाय को भी उतना ही महत्व देते हैं, जितना इंसान को। अगर आप भी गाय को उतना ही महत्व देने लग जाए तो आपकी की सारी चिंताओं का अपने आप समाधान हो जाएगा’। 

विज्ञापन


विज ने श्रीराम भक्त हनुमान पर कहा कि ‘जिस मन देखा, तिस तन पाया’ है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के काल में कोई जाति-पाति नहीं होती थी बल्कि केवल वर्ण व्यवस्था थी। शाह की ओर से गाय और सिपाही की मौत पर की गई टिप्पणी के बाद विज का बयान सामने आया है। बता दें कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने प्रत्यक्ष तौर पर हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का हवाला देते हुए कहा था कि कई जगहों पर एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी गई। अभिनेता ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। उनका कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों को किसी खास धर्म की शिक्षा नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed