{"_id":"571907f14f1c1bd4518b47fb","slug":"minister-anil-vij-demanded-to-cm-for-making-ambala-division-adamant","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मांग पर अड़े भाजपा मंत्री, सीएम को फोन कर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मांग पर अड़े भाजपा मंत्री, सीएम को फोन कर जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नए जिलों के साथ उपमंडल बनाए जाने की दौड़ में छूट गए अंबाला छावनी को उपमंडल बनाने के प्रस्ताव में शामिल न करना स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अखर गया। इसी सीट से कई चुनाव जीत चुके अनिल विज लंबे समय से यहां की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सुबह आंख खुलने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन कर इस मामले में अपनी नाराजगी जता दी।
विज्ञापन
यह मामला करीब ढाई घंटे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री दरबार में चलता रहा, जिसके बाद सरकार ने कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ कमेटी को अंबाला कैंट को उपमंडल बनाने की सिफारिश करने का निर्देश दिया। वीरवार शाम चार बजे ओपी धनखड़ ने ट्वीट कर अंबाला कैंट को उपमंडल बनाने के सिफारिश की जानकारी सांझा की।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता वाली सब कमेटी ने हरियाणा में तीन नए जिले, 7 उपमंडल, 5 तहसील, एक उप तहसील तथा 6 विकास खंड की सिफारिश की थी। धनखड़ कमेटी की इस सिफारिश में अंबाला कैंट को उपमंडल बनाने की मांग अधूरी रह गई थी, जबकि अंबाला कैंट को उपमंडल बनाने की मांग अनिल विज की ओर से लंबे समय से की जा रही है। धनखड़ कमेटी के समक्ष कैंट की जनता की ओर से इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन अंबाला छावनी का नाम कमेटी के प्रस्ताव में न आने के बाद विज भड़क गए।
विज्ञापन