फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Amit Shah Haryana Visit for Yoga for Heart Programme on 21 June, Haryana Assembly Elections

'योग फार हार्ट' में आएंगे मंत्री अमित शाह, लक्ष्य बस एक हरियाणा में मिशन 75, ऐसे होगा कार्यक्रम

Sat, 15 Jun 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Minister Amit Shah Haryana Visit for Yoga for Heart Programme on 21 June, Haryana Assembly Elections
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
हरियाणा का सियासी रण फतह करने के लिए भाजपा कोई मौका नहीं चूकना चाहती। इसलिए भाजपा अध्यक्ष व मंत्री अमित शाह 21 जून को हरियाणा आएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वे रोहतक में योगासन करते नजर आएंगे। कार्यक्रम बेशक गैर राजनीतिक बताया जाए, मगर शाह के आने के मायने सियासी तो हैं ही।
विज्ञापन


योग कार्यक्रम के जरिए भी शाह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दे सकते हैं। प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सभी जिला प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को रोहतक में आमंत्रित किया है। सूत्रों की मानें तो योग कार्यक्रम के बाद अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों से बैठक कर सकते हैं। जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस बार कार्यक्रम का थीम भी ‘योग फार हार्ट’ रखा है। जिसके जरिए भाजपा सरकार की तैयारी जनता के दिल में उतरने की है। सरकार का लक्ष्य मिशन 75 को हर हाल में पूरा करना है। योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव मुख्य मेहमानों में शामिल हैं। रामदेव मंच से वीवीआईपी, वीआईपी को योगासन कराते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग कार्यक्रम सुबह 6.47 बजे से लेकर 7.50 तक होगा। 21 हजार लोगों को खंडों में बांटा जाएगा। हर खंड में मंच अलग-अलग होंगे, जिनसे ट्रेनर योगासन कराएंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे समारोह की अध्यक्षता

योग फार हार्ट थीम पर होने वाले इस समारोह को सफल बनाने के लिए  मुख्यमंत्री स्वयं रुचि ले रहे हैं। वह अब तक तीन बार जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तकबाल में मनोहर लाल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लोकसभा चुनाव में जीत और गृह मंत्री बनने के बाद शाह का यह पहला हरियाणा दौरा है।

90 जिला सचिवालय में भी योग कार्यक्रम
इस समारोह को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को राज्य के पॉलिटिकल कॉओडिनेटर से संपर्क कर अधिक से अधिक आम जनता को इसमें आमंत्रित करने के निर्देश दिए है।  इस दिन सभी 90 जिला सचिवालयों पर योग कार्यक्रम हांगे।

इनमें कर्मचारियों से लेकर आलाधिकारी योग करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि विश्व योग दिवस पर विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, विधायक, सांसद व अन्य पदाधिकारी शरीक होंगे। इन दिनों सरकारी अधिकारी एवं विधायक योग अभ्यास कैंप में योग के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed