फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mini lockdown will remain for one more week, time to open shop may increase

एक हफ्ते और रहेगा मिनी लॉकडाउन, बढ़ सकता है दुकान खोलने का समय

Tue, 08 Jun 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mini lockdown will remain for one more week, time to open shop may increase
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी अगले एक हफ्ते मिनी लॉकडाउन की सख्तियां लागू रहेंगी। हालांकि, इस बार चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से शहरवासियों को बड़ी राहत दी जा सकती है। रात्रि कर्फ्यू के समय को कम करने के साथ दिन में दुकान खोलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस बारे में आखिरी फैसला लेने के लिए मंगलवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में उनके सलाहकार मनोज परिदा के साथ स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पीजीआई निदेशक, पंचकूला और मोहाली के डीसी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शहर में अब कोरोना के केस 50 से भी कम आने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार प्रशासन की तरफ से कई बड़े एलान किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में कोरोना के मामले अब बेहद कम हो गए हैं। सकारात्मकता दर 3 फीसदी से भी कम हो चुकी है। ऐसे में अब 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट आदि को खोलने, दुकानों के समय को बढ़ाने, मॉल व जिम को भी कोविड के दिशा-निर्देशों के साथ खोलने समेत कई मुद्दों पर विचार चल रहा है। शहर को एक बार फिर पुरानी स्थिति में लौटाने की कोशिश होगी। हालांकि. प्रशासन अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, इसलिए मिनी लॉकडाउन की सख्तियां को लागू रखने पर विचार कर रहा है। वहीं, पंजाब और हरियाणा के आदेश को देखने के बाद ही चंडीगढ़ की तरफ से कोई फैसला लिया जाता है। हरियाणा के बाद पंजाब ने भी एक हफ्ते तक नियमों को लागू किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ में भी ढील के साथ मिनी लॉकडाउन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed