फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mini auditorium becomes a confluence of dance and music from India and abroad

Chandigarh News: देश-विदेश के नृत्य और संगीत का संगम बना मिनी ऑडिटोरियम

Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mini auditorium becomes a confluence of dance and music from India and abroad
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में सोमवार को वन वर्ल्ड वन रिदम कार्यक्रम हुआ। प्राचीन कला केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के मोहाली परिसर में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत संगीत एवं नृत्य का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे देश-विदेश के छात्रों ने प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में विदेशी छात्रों ने अपने-अपने देश की नृत्य एवं संगीत कला का प्रदर्शन किया। अपने देश की पारंपरिक परिधानों में सजे इन छात्रों ने कला और संगीत की सुंदर झलकियां पेश कीं। मिश्र से आईं रेवन ने पंजाबी संगीत पर भंगड़ा पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कजाकिस्तान, मिश्र, मैक्सिको, फिजी, स्पेन, जिम्बावे, उज्बेकिस्तान, तंजानिया, फ्रांस और बांग्लादेश से आए इन विद्यार्थियों ने अपने देश की कला और संस्कृति का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में तबला शिक्षक एवं जाने माने तबला वादक आविर्भाव वर्मा के निर्देशन में इस संगीतमयी संध्या को विभिन्न देशों की खूबसूरत कलाओं से संजोया गया। सबसे पहले गोंग पेश किया गया और गिलास और चम्मच के टकराने से उत्पन्न हुई ध्वनि से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद डेनियल, साहिल और वैलेंटिना ने गिटार वादन पेश किया गया।
विज्ञापन

विदेशी छात्रों ने सूफी संगीत पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। नेपाल के समुद्र ने आलाप पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राें ने वाद्यों की अनूठी जुगलबंदी पेश की गई। इन वाद्ययंत्रों में तबला, गोंग, कांगो, चिमटा, ढोल, ढोलक, डीजम्बे, कहोंन, वुड शेकर, एग शेकर, जेम्बे आदि का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed