फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Millions rupees and jewellery theft from home

50 तोले सोना और 2 लाख कैश ले उड़े चोर

Tue, 16 Dec 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 16 Dec 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
Millions rupees and jewellery theft from home

मोहाली के सेक्टर-69 स्थित बंद पड़ी फाइनेंशियल प्लानर की कोठी से चोरों ने करीब 50 तोले सोने के गहने, सवा दो लाख की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर थाना फेज-8 के एसएचओ कुलबीर सिंह व विभिन्न एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर जायजा लिया। पुलिस को कुछ जगह पर चोरों के फ्रिंगट प्रिंट भी मिले हैं। डीएसपी सिटी-2 नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विकास बतरा ने बताया कि वह मोहाली में फाइनेंशियल प्लानर का कारोबार करते हैं। 12 दिसंबर को वह परिवार सहित दिल्ली गए थे। दो दिन से वे वहां पर ही थे। उन्होंने घर की देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसी को सौंपी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर की सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और चौखट से कुंडियां भी निकली पड़ी हैं। जब उन्होंने आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अंदर से काफी सामान भी गायब था।

चोरों ने घर में रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़कर उसमें रखी ज्वेलरी व कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने बच्चों की बुगनियां तक भी नहीं छोड़ी। उन्हें तोड़कर भी पैसे निकाल लिए।
 
सर्दी में चोरों ने पी रम
घर के मालिक के मुताबिक घटना 12 से 14 दिसंबर के बीच की है। इस दौरान शहर में लगातार बारिश हो रही थी। सर्दी में चोरों ने घर में रखी रम की बोतल से शराब भी पी थी। क्योंकि रम की बोतल खाली पड़ी हुई है।


जल्दबाजी में घर में रह गए थे पैसे

विकास ने बताया उनकी जो राशि चोरी करके ले गए हैं, वे उन्होंने लॉकर में रखनी थी, लेकिन जल्दबाजी में पैसे को घर पर ही भूल गए थे।  
 
पुलिस सुस्त, नहीं होती गश्त
इलाके के लोगों ने बताया कि उक्त इलाके में पुलिस की गश्त न के बराबर है। कभी-कभी पुलिस वाले रात को दिख जाते हैं। जिससे भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed