फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Millionaire NRI elderly kidnapped in Jalandhar, no clue even after 24 hours

Chandigarh News: जालंधर में करोड़पति एनआरआई बुजुर्ग का अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Millionaire NRI elderly kidnapped in Jalandhar, no clue even after 24 hours
-काम से गांव कंग साहबू जा रहे थे, रास्ते में कार को टक्कर मार किया किडनैप
विज्ञापन

-जिस कार में अपहरण किया उस पर लगी थी दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट
---
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नकोदर के गांव कंग साहबू में 75 वर्षीय एनआरआई मोहिंदर सिंह का रविवार को कार सवार अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर थाना नकोदर पुलिस ने बीएनएस 104 (अपहरण) के तहत केस दर्ज किया है। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा है। मोहिंदर सिंह 100 किल्ले जमीन के मालिक हैं और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके दोनों बेटे यूके में रहते हैं। पुलिस इस मामले की जांच प्रॉपर्टी से भी जोड़कर कर रही है। अभी तक किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है।
शिकायत के अनुसार मोहिंदर सिंह रविवार शाम को कार में घर से कंग साहबू के लिए निकले। शाम करीब 6 बजे जब वे गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो एक कार सवार दो आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। मोहिंदर की कार रुकते ही दूसरी कार (पीबी-08-एक्यू-3878) से दो लोग उतरे और उन्हें खींचकर अपनी कार में बैठाया और फरार हो गए। यह सारी जानकारी गांव कंग साहबू के दलजीत सिंह ने पुलिस को दी। दलजीत को यह सारी बात उसी के गांव के चश्मदीद हरजीत सिंह ने बताई थी।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम
डीएसपी विर्क ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से अपहरण की साजिश रची गई है। मोहिंदर सिंह को फोन कर बुलाया गया, जिस फोन का इस्तेमाल अपहरण के लिए किया गया, उसको लल्लियां के एक व्यक्ति से छीना गया था। एसएसपी हरकंवलप्रीत सिंह खख का कहना है कि पुलिस की टीम गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कार में अपहरण उसका नंबर फर्जी
दोनों अज्ञात आरोपी जिस कार में मोहिंदर का अपहरण करके ले गए हैं, उसका नंबर फर्जी है। आरटीओ में दर्ज जानकारी के अनुसार पीबी-08-एक्यू-3878 नंबर दोपहिया वाहन का है जो कि जालंधर में 2004 में रजिस्टर किया गया था। आरोपी नंबर प्लेट की वजह से पकड़ में न आएं, इसलिए उन्हाेंने यह चाल चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article