फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Milkha Singh tested corona positive in chandigarh

चंडीगढ़: कोरोना की चपेट में आए फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, घर पर ही किया गया क्वारंटीन

Thu, 20 May 2021 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 May 2021 01:50 PM IST
सार

बुखार आने के बाद मिल्खा सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। हालांकि उनके परिवार में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
Milkha Singh tested corona positive in chandigarh
मिल्खा सिंह - फोटो : social media

विस्तार

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मिल्खा सिंह ने पिछले साल ही अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें बुधवार देर रात 101 डिग्री बुखार था। टेस्ट में उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई। फिलहाल वे घर पर ही क्वारंटीन हैं। मिल्खा सिंह के साथ साथ उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए। उनकी पत्नी निर्मला मिल्खा सिंह, बहू कुदरत और पोते हरजय मिल्खा सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के वरिष्ठ रंगकर्मी गुरचरण सिंह चन्नी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। सेवा ड्रामा रेपेट्री कंपनी के निदेशक और संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष जीएस चन्नी पिछले 40 वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए थे।  
विज्ञापन



उन्होंने अपने हुनर के जरिए 100 से ज्यादा कलाकारों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई हैं। ये कलाकार अलग-अलग जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। चन्नी एक वृत्तचित्र निर्माता, टीवी फिल्म निर्माता, अभिनेता, प्रख्यात रंगमंच व्यक्तित्व, नाटककार के रूप में जाने जाते हैं। चन्नी भारतीय रंगमंच विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के पूर्व छात्र रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 414 नए कोरोना संक्रमित मिले 
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण की चेन अब धीरे-धीरे टूटने लगी है। पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा करीब आधे से कम पर पहुंच गया है। 9 मई को शहर में 895 संक्रमित मरीज मिले थे और 10 मरीजों की जान गई थी। बुधवार को शहर में 414 संक्रमित मिले, जबकि 9 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। एकांतवास में रखे गए 870 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 2945 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 414 संक्रमित मिले जबकि 104 की रिपोर्ट आनी बाकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed