फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   milkha singh son jeev milkha singh coming back on golf ground

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के बेटे मैदान में करेंगे वापसी, एक करोड़ का टूर्नामेंट है

Wed, 11 Oct 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
milkha singh son jeev milkha singh coming back on golf ground
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह मैदान में वापसी करने जा रहे हैं और जरिया बनेगा एक करोड़ का ईनामी टूर्नामेंट, जो चंडीगढ़ में होने जा रही है। चंडीगढ़ के युवा देश ही नही विदेशों मे भी अपने आपको सिद्ध करते हुए आगे बढ़ने में लगे हुए हैं। युवा आदिल बेदी, वसुंधरा थियारा, करणदीप कोच्चर जिस तेजी से वह आगे बढ़ रहे है मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन वह मेरा स्थान लेने में जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन


यह कहना है इंटरनेशनल और सिटी के गोल्फर जीव मिल्खा सिंह का जोकि बुधवार से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 12 अक्टूबर से टेक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी दांव पर होगी। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी इनामी राशि वाला गोल्फ टूर्नामेंट यहां पर खेला जा रहा है। युवाओं के आदर्श जीव मिल्खा सिंह भी एक बार फिर अपने होम कोर्स पर खिताब जीतने के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन


करीब दो दशकों से उन्हें टक्कर देते आ रहे दिग्गज गोल्फर ज्योति रंधावा भी यहां पर उन्हें टक्कर देने के लिए मौजूद रहेंगे। जीव और ज्योति के साथ देश के टॉप गोल्फर्स यहां पर खिताब जीतने के लिए एक दूसरे के सामने होंगे। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने कहा कि चंडीगढ़ एक शानदार शहर हैं और यहां से बेहतर गोल्फ कहीं नहीं खेला जा सकता है। हमें खुशी है कि एक बार फिर से पीजीटीआई यहां पर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये प्राइज मनी के इस गोल्फ टूर्नामेंट में भारत के अलावा कई और देशों के गोल्फर भी आ रहे हैं। इसमें 126 गोल्फर्स को शामिल किया गया है जबकि 50 गोल्फर्स को पीजीटीआई ओएनजीसी मास्टर्स के ऑर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट के आधार पर शामिल किया गया है। उसमें चंडीगढ़ से सुज्जान सिंह, हरेंद्र गुप्ता, अभिजीत सिंह, शुभांकर शर्मा अंगद चीमा, करनदीप कोच्चर, हरमीत काहलों, अमृतिंदर सिंह, गुरबाज मान हिस्स ले रहे हैं।

छह साल बाद होम कोर्स पर उतरेंगे
जीव मिल्खा सिंह लगभग 6 वर्षों बाद अपने होम केार्स चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पर इस टूर्नामेंट केजरिए कम बैक कर रहे हैं। इससे पहले वह 2011 में यहां पर पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जिसमें वह पांचवें स्थान पर रहे। जीव ने कहा मैं अपने गोल्फ कोर्स को प्यार करता हूं। यहीं पर खेलना सीखा और गोल्फर बनने का सपना देखा था। आज जो कुछ भी हूं इसी गोल्फ कोर्स की बदौलत हूं।


टूर्नामेट पर रहेगा फोक्स
40 देशों में गोल्फ खेल चुके जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि वह बाजू के दर्द से पूरी तरह से उभर चुके हैं। इस टूर्नामेंट के बाद वह इंडोनेशिया, फिलिपिंस, हांगकांग, थाइलैंड, मलेशिया, जापान में खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed