{"_id":"62475d5423b58d1c8766ad87","slug":"milkha-singh-s-dream-is-going-to-come-true-synthetic-track-will-be-laid-in-the-city-chandigarh-news-pkl446375880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह का सपना जल्द होने जा रहा सकार, शहर में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्खा सिंह का सपना जल्द होने जा रहा सकार, शहर में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक
विज्ञापन
चंडीगढ़। उड़न सिख मिल्खा सिंह जब जीवित थे तो उनकी इच्छा थी कि शहर के एथलीट सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़े लेकिन उनके जीते जी यह संभव नहीं हो सका। अब उनका सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। सेक्टर-7 के खेल परिसर में 800 मीटर का 8 लाइन वाला सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। यूटी के इंजीनियरिंग विभाग ने इसे बनाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। जिस कपंनी को टेंडर मिलेगा वह इसे छह महीने के भीतर बना कर देगी। सिंथेटिक ट्रैक को बनाने के लिए चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।
शहर के एथलीटों की लंबे समय से मांग थी
देश और विदेशों में एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिंथेटिक ट्रैक पर होती है। जब भी कोई चैंपियनशिप होती थी तो अभ्यास के लिए शहर के एथलीटों को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम जाना पड़ता था। ऐसे में शहर के एथलीटों की लंबे समय से मांग थी कि शहर में सिंथेटिक ट्रैक बने ताकि वह अभ्यास करते हुए देश और विदेशों में होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल बटोर सकें। शहर के सिंथेटिक ट्रैक बिछने का सबसे अधिक फायदा एथलीटों को होगा।
कोट -
सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही एथलीट इस ट्रैक पर दौड़ते हुए नजर आएंगे।
-डॉ. सुनील रेयात, संयुक्त खेल निदेशक, यूटी खेल विभाग