फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   milk dairy owner daughter seema goswami wins mount everest, second from kaithal after mamta sauda

डेयरी संचालक की बेटी विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतेह कर लौटी

Thu, 02 Jun 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
milk dairy owner daughter seema goswami wins mount everest, second from kaithal after mamta sauda
हरियाणा की बेटी सीमा गोस्वीमी ने फतेह की माउंट एवरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
पहले ममता सौदा, अब कैथल के एक डेयरी संचालक की बेटी सीमा गोस्वामी ने माउंट एवरेस्ट फतेह कर नाम रोशन किया है। वे एवरेस्ट फतेह करने के बाद मंगलवार सांय कैथल पहुंची। जहां महाराणा प्रताप चौक पर शहर के गणमान्य लोगों ने सीमा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


सीमा गोस्वामी से पहले कैथल की बेटी ममता सौढ़ा माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुकी हैं। उन्हें हरियाणा सरकार ने बाद में डीएसपी नियुक्त किया था। अपने मिशन में सीमा गोस्वामी एवरेस्ट फतेह करने के बाद वापिसी में बीमार होने के चलते फंस गई थीं। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई मदद के बाद उनकी वतन वापिसी हो सकी।
विज्ञापन


सीमा पिछले साल व उससे पहले भी माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए गई थीं। लेकिन पिछले साल आए भूकंप के कारण उनकी मुश्किल से जान बची थी। वे वापिस लौट आई थीं। लेकिन मन में सफलता का जो जज्बा था, उसकी बदौलत सीमा आखिरकार माउंट एवरेस्ट फतेह करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल पहुंचने पर सीमा ने बताया कि उसने 20 मई की सुबह 7.53 बजे तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया है। सीमा ने बताया कि आज उन्हें बहुत खुशी हो रही है, उसने जो सपना देखा था, वह पूरा हो गया है। अपनी सफलता का श्रेय सीमा ने अपने माता-पिता, सहायता करने वाले लोगों व हरियाणा सरकार को दिया है।

ऑक्सीजन खत्म होने पर आई परेशानियां

milk dairy owner daughter seema goswami wins mount everest, second from kaithal after mamta sauda
हरियाणा की बेटी सीमा गोस्वीमी ने फतेह की माउंट एवरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
सीमा ने बताया कि झंडा फहराकर जब वह वापिस कैंप की तरफ लौट रही थी तो आक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। उसे सांस लेने में काफी परेशानी होनी लगी, पांव सूज गए थे और तेज बुखार हो गया। सभी साथी उससे आगे निकल गए थे और उसने घनी ठंड के बीच पहाड़ पर बिना टैंट व पानी के एक रात गुजारी।

सुबह होने पर उसे एक बैग मिला, जिसमें 2 आक्सीजन सिलेंडर थे। उसमें से सिर्फ एक में आक्सीजन थी। जिसे लगाकर उसकी जान बच पाई। अगली सुबह बचाव दल हेलीकाप्टर लेकर उसके पास पहुंचा और उसे नीचे बेस कैंप में लेकर पहुंचे। तबीयत अधिक खराब होने पर उसे काठमांडू के अस्पताल में दाखिल करवाया गया और वहां पर उसका 10 दिनों तक इलाज चला। उसे पहाड़ से नीचे लाने, हेलीकाप्टर व अन्य का खर्च 10 लाख रुपये आया।

उसमें से 4 लाख रुपये तो उन्होंने उसका कम कर दिया। बाकी के 6 लाख न मिलने के कारण उसे वतन वापिसी में परेशानी आई। जिसकी सूचना मिलने पर भारत सरकार ने ये 6 लाख रुपये अदा किए। वह हरियाणा सरकार, खासकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व भारतीय दूतावास की आभारी हैं। जिन्होंने नेपाल सरकार से बातचीत कर उसकी भारत लाने में मदद की।

सीमा को डीएसपी का पद देने की मांग

milk dairy owner daughter seema goswami wins mount everest, second from kaithal after mamta sauda
हरियाणा की बेटी सीमा गोस्वीमी ने फतेह की माउंट एवरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
सीमा गोस्वामी का कैथल पहुंचने पर सीवन व कैथल शहर के लोग मानस रोड पर एकत्रित हो गए थे। उन्होंने सीमा का कैथल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीवन के पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, संदीप सैनी, पाला राम सैनी, गोस्वामी समाज के प्रधान लाभ गिरी, राजेंद्र गिरी, अतर सिंह मलिक, राजबीर गिरी, गांव गदली से महिलाओं के साथ पहुंची बहन शशी गोस्वामी ने सरकार से मांग की है कि सीमा गोस्वामी को भी ममता सौदा की तरह डीएसपी का पद देकर सम्मानित किया जाए।

ममता सौदा को बनाया गया था डीएसपी
इससे पूर्व कैथल की बेटी ममता सौदा ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया था। उन्हें तत्कालीन हरियाणा सरकार ने डीएसपी बनाया था। इसके बाद अब सीमा को भी डीएसपी बनाने की मांग उठने लगी है।

तीसरी बार में हासिल हुई सफलता
यह सीमा की लगन ही थी कि उसे तीसरी बार में यह सफलता हासिल हुई। सीमा ने बताया कि वर्ष 2014 में वह मिशन पर गई थी, लेकिन आर्थिक अभाव के चलते वापिस लौट आई। दूसरी बार भूकंप के कारण मिशन अधूरा छोड़ना पड़ा। वहां बर्फ में दब जाने के बाद मुश्किल से जान बची थी। तीसरी बार के प्रयास में वह सफल रही।

साधारण परिवार से सीमा ने कर दिखाया बड़ा कारनामा
सीमा के पिता ओमप्रकाश सीवन में डेयरी चलाते हैं। उनकी मां बिमला देवी गृहिणी हैं। परिवार में वे पांच बहनें व एक भाई है। सीमा की तीन बड़ी बहनों व भाई का विवाह हो चुका है। सीमा की छोटी बहन कुसुम गोस्वामी एमएम इकोनोमिक्स में पढ़ रही हैं। सीमा अब ऑफिसर बनना चाहती है। उसने एमए फिजिकल की है। साधारण परिवार संबंध रखने वाली सीमा ने लगन व जज्बे से सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed