फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mika Singh Slogans on Attari Wagah Border, Video Viral

मीका सिंह ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर लगाए ‘भारत माता की जय’ और 'वंदे मातरम' के नारे, वीडियो वायरल

Fri, 16 Aug 2019 04:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 16 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh Slogans on Attari Wagah Border, Video Viral
गायक मीका सिंह
गायक मीका सिंह ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘भारत माता की जय’ और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए और इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर अपलोड किया। मीका पाकिस्तान के कराची में एक विवाह समारोह में शिरकत करके लौटे थे। इस दौरान जब वे अटारी बॉर्डर पर आए तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ नारे लगाए। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, मीका नौ अगस्त को लौटे थे।
विज्ञापन


उससे एक दिन पहले उन्होंने कराची में अपने दल के साथ एक अरबपति की बेटी के विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। अरबपति पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के नजदीकी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 




 

मीका ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, भारत माता की जय। इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस की एक बार फिर शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वे कोई त्योहार नहीं मना पाते, ऐसा केवल हम सभी का जीवन बेहतर बनाने के लिए। जय हिंद। बता दें कि मीका की कराची में उपस्थिति का पता तब चला, जब वहां के कुछ मेहमानों ने उनकी प्रस्तुति के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। मीका भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के मात्र तीन दिन बाद ही कराची में थे। हालांकि उनके इस दौरे की आलोचना हो रही है, लेकिन वे चुप्पी साधे हुए हैं।

बुधवार को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ऐसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मीका पर प्रतिबंध लगा दिया है। एआईसीडब्ल्यूए ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि गायक मीका पर बिना किसी शर्त के प्रतिबंध लगाया है। अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी फिल्मों और इंटरटेंमेंट कंपनियों के साथ उनको सभी म्यूजिक अनुबंधों से बहिष्कृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed