फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mika Singh enthralled the audience in Chandigarh... Mauja Hi Mauja

Chandigarh News: चंडीगढ़ में मीका सिंह ने दर्शकों की कराई...मौजा ही मौजा

Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh enthralled the audience in Chandigarh... Mauja Hi Mauja
एलांटे मॉल में प्रस्तुति देते बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल में क्रिसमस ईव के दौरान अपने जोशीले गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने बहुचर्चित गानों में बिजली, मौजा ही मौजा, सावन में लग गई आग जैसे हिट गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मीका सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दमा दम मस्त कलंदर... के दमदार गाने के साथ की और दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने सावन में लग गई आग... व ओ लड़की आंख मारे... जैसे गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंने मौजा ही मौजा, जिथे जवांगे उथे गड़ी मोड़ागे जैसे जोश भरे गानों से दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर मीका सिंह ने कहा कि पंजाब दिल के बहुत करीब है, इसलिए चंडीगढ़ में प्रदर्शन करना हमेशा खास महसूस होता है।
विज्ञापन

इस मौके नेक्सस मॉल के एग्क्यिूटिव डायरेक्टर अनिल मल्होत्रा ने कहा कि बॉलीवुड और पंजाब के लोकप्रिय गायकों में से एक की मेजबानी करना वास्तव में हमारे उत्साह का क्षण था। उन्होंने कहा कि फूड और म्यूजिक फेस्टिवल के अलावा मॉल को हेमली के सहयोग से पोलर एक्सप्रेस सजावट के साथ सजाया गया है। यह बच्चों के लिए बहुत सारी गतिविधियां प्रदान करता है। यह सजावट नए साल तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed