फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migrant Workers Working time Extends from 8 to 12 Hours

फैसलाः 8 घंटे की सीमा हटी, चंडीगढ़ की औद्योगिक इकाइयों में अब 12 घंटे काम कर सकेंगे श्रमिक

Tue, 07 Jul 2020 01:38 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Migrant Workers Working time Extends from 8 to 12 Hours
फाइल फोटो
श्रमिकों की घर वापसी के बाद मजदूरों की कमी से जूझ रही औद्योगिक इकाइयों के लिए श्रम विभाग ने राहत भरा फैसला लिया है। श्रमिकों के आठ घंटे की समय सीमा पर लगी रोक को विभाग ने हटा दिया है। अब श्रमिक अपनी इच्छा अनुसार औद्योगिक इकाइयों में 12 घंटे तक काम कर सकेंगे। इससे श्रमिक को काम करने पर अतिरिक्त भत्ते के रूप में आर्थिक लाभ और उद्यमियों को बेहतर काम मिल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ की लगभग 2400 औद्योगिक इकाइयों में ताला लग गया था। अनलॉक 1.0 में राहत देते हुए यूटी प्रशासन ने उद्योग चलाने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ से 40 हजार श्रमिकों की घर वापसी से मजदूरों की कमी हो गई थी। इस कारण औद्योगिक इकाइयों में 40 प्रतिशत उत्पादन ही हो पा रहा था। उद्यमियों को उद्योग चलाने में काफी मशक्कत करने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन


उद्योग जगत ने बताया राहत भरा फैसला
लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े उद्योगों के लिए यह राहत भरा फैसला है। इससे श्रमिकों को अतिरिक्त भत्ते के रूप में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और उद्यमियों को मजदूरों की दिक्कत से निजात मिल सकेगी। -नवीन मंगलानी, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों की घर वापसी के बाद उद्योग जगत मजदूरों की परेशानी से जूझ रहा था। उद्यमियों की शिकायत पर श्रम विभाग ने यह फैसला लिया है। यह बदलाव तीन महीने तक लागू रहेगा।
- वरुण बेनीवाल, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed