फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migrant People May Receive Ration from Depot by Showing Adhaar Card

प्रवासी ध्यान दें, हरियाणा में अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर भी मिल जाएगा डिपो से राशन

Fri, 21 Aug 2020 02:41 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Aug 2020 02:41 PM IST
सार

  • हरियाणा ने शुरू की बीस राज्यों के साथ योजना से संबंधित पोर्टेबिलिटी
  • बाहर बसे प्रवासी लाभार्थियों को एसएमएस करके जागरूक करेगा विभाग
  • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों को मिलेगा इसका लाभ

विज्ञापन
Migrant People May Receive Ration from Depot by Showing Adhaar Card
One Nation One Ration card

विस्तार

हरियाणा में रह रहे प्रवासी राशनकार्ड धारकों और सूबे से बाहर बसे हरियाणवी लाभार्थियों के लिए अब किसी भी राशन डिपो से अपना राशन लेने हेतु राशन कार्ड दिखाने की अनिवार्यता नहीं होगी। उन्हें सरकारी राशन की दुकानों से सस्ता राशन लेने के लिए सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा और बायोमीट्रिक मशीन पर अपने अंगूठे व अंगुली के निशान देने होंगे। उन्हें अपनी हकदारी के हिसाब से जहां वे रह रहे हैं, वहीं के स्थानीय राशन डिपो से राशन मिल जाएगा।
विज्ञापन


 भारत सरकार की राष्टव्यापी योजना ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ हरियाणा में लागू होने के बाद यह सुविधा अब राशन कार्ड लाभार्थियों को मिल जाएगी। इसी के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस योजना को लागू कर चुके बीस राज्यों से पोर्टेबिलिटी शुरू कर दी है। इन सभी राज्यों में राशन कार्ड लाभार्थियों का डाटा और राशन प्राप्त करने में उनकी पात्रता संबंधी तमाम जानकारियां इन तमाम सूबों के लिए ऑनलाइन है।
विज्ञापन


इन राज्यों में सभी सरकारी राशन की दुकानें चलाने वाले संचालक भी इन जानकारियों से राशन वितरण करते समय अवगत हो जाएंगे। यानी अब आंध्र प्रदेश, बिहार, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मिज़ोरम, उड़ीसा, व सिकिक्म का कोई राशन लाभार्थी हरियाणा में रह रहा है या हरियाणा का कोई राशन लाभार्थी उक्त राज्यों में बसा हुआ है। तो उसे अब अपनी सस्ते राशन सुविधा से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में वे जहां रह रहा है, वहीं के सरकारी राशन डिपो से उसे उसकी हकदारी के हिसाब से राशन मिल जाएगा। एक और राहत यह कि उसे राशन लेने के लिए अपने परिवार का कंबाइन बना हुआ राशन कार्ड दिखाने की भी जरूरत नहीं है। वे सिर्फ राशन डिपो पर अपना आधार कार्ड दिखाएगा और बायोमीट्रिक मशीन पर अपने अंगूठे व अंगुली के निशान देते ही राशन प्राप्त करेगा। मार्च 2021 तक ये योजना देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में लागू हो जाएगी।

लाभार्थियों को भेजेंगे एसएमएस, एसीएस करेंगे समीक्षा

दूसरे राज्यों में रह रहे हरियाणा के राशन कार्ड लाभार्थियों को इस योजना को लाभ मिलना सुनिश्चित हो। इसके लिए श्रम विभाग हरियाणा से संपर्क करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अपने प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों का डाटा लेगा और फिर उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर उन्हें इस राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इतना ही नहीं इससे बाहर बसे लाभार्थियों का राशन डकारने जैसी घटनाएं और राशन डिपुओं पर उनकी पात्रता की आड़ में होने वाला भ्रष्टाचार भी कुछ हद तक थमेगा। 31 अगस्त तक खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने बाहर बसे कितने प्रवासी लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें इसका लाभ देना सुनिश्चित किया। इसकी समीक्षा विभाग के विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेेटरी (एसीएस) पीके दास करेंगे।

हरियाणा के काफी संख्या में राशन कार्ड लाभार्थी जिस तरह बाहरी राज्यों में बसे हैं, उसी तरह अन्य राज्यों के प्रवासी भी हरियाणा में अपने कामकाज की वजह से रह रहे हैं। ऐसे प्रवासियों को वे जहां रह रहे हैं, आसानी से राशन मिले। योजना के तहत राशन लेने के लिए डिपुओं पर उन्हें सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, पानीपत व सोनीपत में बाहर से आए प्रवासी काफी संख्या काम करते हैं। उन्हें भी इसका लाभ होगा। साथ ही हरियाणा के बाहर बसे लाभार्थियों तक मैसेज भिजवाया जा रहा है।  इस सुविधा का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र स्तर पर टोल फ्री नंबर 14445 जारी किया गया है। जबकि हरियाणा के लोगों के लिए 18001802405 नंबर जारी किया गया है। महीने के अंत में महत्वपूर्ण योजना की समीक्षा होगी।  
 - पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed