{"_id":"5f1f302d8ebc3e9f6a14ee61","slug":"middleman-sought-bail-bribery-case-notice-issued-cbi-lord-singh-s-plea-chandigarh-news-pkl382789690","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के मामले में बिचौलिया ने मांगी जमानत, भगवान सिंह का याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत के मामले में बिचौलिया ने मांगी जमानत, भगवान सिंह का याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार बिचौलिया भगवान सिंह ने सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।
भगवान सिंह ने जमानत याचिका में कहा है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है, जबकि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। उसने सीबीआई को पूरा सहयोग किया है। वह आगे भी पूरा सहयोग करेगा, इसलिए उसे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। उसकी जमानत याचिका को मंजूर किया जाना चाहिए। बीते शनिवार को मामले में आरोपी मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने भी 26 दिन बाद अदालत में सरेंडर कर दिया था। वह चार दिन के सीबीआई रिमांड पर है।
बता दें कि 30 जून को गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भगवान सिंह का आठ दिन का रिमांड हासिल किया था। मनीमाजारा निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत देकर कहा था कि मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रही हैं। जसविंदर कौर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को कहा कि वह दो लाख रुपये पहले ही दे चुका है। सूचना पर सीबीआई ने एक लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते बिचौलिया भगवान सिंह को रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।