फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Meteorological Department issues orange alert for 10 districts in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में शीत लहर का कहर, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन घनी धुंध व शीत लहर के चलते ठंड बढ़ेगी। पंजाब के बाकी जिलों में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, पटियाला का 7.6 डिग्री व पठानकोट का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Punjab Weather News: Meteorological Department issues orange alert for 10 districts in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में घनी धुंध के साथ अब शीत लहर ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। सोमवार को शीत लहर के चलते अमृतसर, बठिंडा व जालंधर में आदमपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। अमृतसर का तापमान 3.6 डिग्री, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा, वहीं बठिंडा का 4.4 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) और आदमपुर का न्यूनतम पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


आदमपुर, हलवारा और बठिंडा में दृश्यता भी केवल 0 से 50 मीटर तक ही रही। अमृतसर में 50 से 200 मीटर तक, लुधियाना में 200 से 500 मीटर और पटियाला व पठानकोट में 2000 से 4000 मीटर तक दृश्यता रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 10 जिलों में घनी धुंध के साथ शीत लहर चलेगी जबकि बाकी जिलों में केवल घनी धुंध छाएगी। इन 10 जिलों में अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा व बठिंडा शामिल हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में घनी धुंध के साथ शीत लहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की और कमी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि घनी धुंध वाले जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। विभाग की तरफ से वाहन चालकों को ड्राइविंग धीमा करने, पैदल चलने वालों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और बुजुर्गों व बच्चों को सुबह-शाम के वक्त ज्यादा बाहर निकलने से गुरेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन घनी धुंध व शीत लहर के चलते ठंड बढ़ेगी। पंजाब के बाकी जिलों में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, पटियाला का 7.6 डिग्री व पठानकोट का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed